फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM Modi's ambitious plan Urban Area Data of 'Ayushman bharat' ready in haryana

हरियाणा: पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी योजना 'आयुष्मान भारत' का अर्बन एरिया डाटा तैयार

Tue, 07 Aug 2018 10:13 AM IST
विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Updated Tue, 07 Aug 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
PM Modi's ambitious plan Urban Area Data of 'Ayushman bharat' ready in haryana
आयुष्मान भारत योजना 2018 - फोटो : फाइल फोटो
 पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत को 15 अगस्त से देश के 12 राज्यों में लांच की जाएगा। इनमें हरियाणा भी शामिल है, जहां 5 लाख 92 हजार 412 लोग अर्बन एरिया में सात साल पहले गरीब थे। इसमें सबसे ज्यादा गरीब फरीदाबाद सिटी तो सबसे कम महेंद्रगढ़ सिटी में हैं। अब शहरी निकाय टीम के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग डाटा तैयार कर केंद्र सरकार के पास भेजेगा। 
विज्ञापन


केंद्र की भाजपा सरकार चुनावी साल में आयुष्मान भारत यानि नेशनल हेल्थ प्रॉटेक्शन स्कीम (एनएचपीसी) लागू करने जा रही है। खुद पीएम मोदी स्वतंत्रता दिवस पर इसकी घोषणा करेंगे। योजना के तहत राष्ट्रीय स्तर पर 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने का फैसला किया गया है। इसमें पांच लाख तक का बीमा किया जाएगा। प्रधान सचिव ने एक सप्ताह पहले योजना को लेकर प्रत्येक जिले के डीसी, सीएमओ व प्रोजेक्ट ऑफिसर की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग ली थी। 
विज्ञापन


साथ ही हिदायत दी थी कि एक सप्ताह के अंदर 2011 की जनगणना के आधार पर तय डाटा की फील्ड में जाकर जांच पड़ताल करें। पता लगाएं कि उस समय गरीबों की सूची में शामिल परिवार अब यहां रहता है या नहीं। परिवार के सदस्यों की संख्या में कितना अंतर आया है। फिलहाल यह मापदंड तय नहीं किए गए हैं कि परिवार की आय के साधन पहले क्या थे और अब क्या हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी केंद्र सरकार ने अर्बन एरिया का डाटा मांगा है। 2011 के रिकॉर्ड को लेकर पब्लिक हेल्थ व निगम की टीम मिलकर सर्वे कर रही हैं। जल्द रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी जाएगी। सात साल बाद भी परिवार गरीब है या नहीं, इसको लेकर कोई ब्योरा नहीं मांगा गया है। आगे जैसे केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश आएंगे, वैसे छानबीन की जाएगी। -डाक्टर यश गर्ग, डीसी 

ये हैं प्रदेश में 2011 के शहरी गरीब 
जिला                 संख्या
पलवल              14,333
झज्जर               13,508
रोहतक               35,347
कैथल                 20,700
फतेहाबाद           14,372
कुरुक्षेत्र              19,355
जींद                  21,845
सोनीपत            32,117
महेंद्रगढ़             8,626
पानीपत             37,892
करनाल             39,732
हिसार               34,799
भिवानी             22,690
पंचकूला            15,125
रेवाड़ी                12,024
गुरुग्राम             67,698
यमुनानगर         41,935
अम्बाला            26,863
फरीदाबाद         1,16,451
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed