फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM Modi refused to take letter from BJP president, videos viral

जब मोदी ने भाजपा अध्यक्ष से चिट्ठी लेने से किया इंकार, वीडियो वायरल

Wed, 06 Jul 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 06 Jul 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
PM Modi refused to take letter from BJP president, videos viral
मोदी ने भाजपा अध्यक्ष से चिट्ठी लेने से किया इंकार, वीडियो वायरल - फोटो : amar ujala

योग दिवस के मौके पर पीएम मोदी के एयरपोर्ट पहुंचने का वीडियो वायरल हुआ है। इसमे भाजपा अध्यक्ष के चिट्ठी लेने से मोदी इंकार करते दिख रहे हैं। वीडियो में भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन के गुलदस्ता देने के बाद पीएम मोदी उन्हें ठंडा रिस्पांस देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


इस ठंडे रिस्पांस पर कांग्रेस और टंडन विरोधी नेताओं ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि आखिर उस कागज में ऐसा क्या था जो उसे मोदी ने लेने से इंकार कर दिया। यह वीडियो आगे कई लोगों को भेजा जा रहा है। वीडियो में संजय टंडन प्रधानमंत्री मोदी को एक कागज देते नजर आ रहे हैं। लेकिन मोदी वह कागज न पकड़ रिसीव करने आए अतिथि से मिलने के लिए बढ़ जाते हैं। हालांकि भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन का दावा है कि उन्होंने योगा पर एक राइटअप देने का प्रयास किया था जो कि पीएम मोदी ने आयुष विभाग के सचिव को देने के लिए कहा था और सचिव ने राइटअप तत्काल ही लेकर धन्यवाद भी किया था।
विज्ञापन


प्रोटोकाल का भी उल्लंघन
वीडियो में यह भी दिख रहा है कि किस तरह से रिसीव करने के लिए जमकर प्रोटोकाल टूटा है, क्योंकि पीएम कार्यालय की ओर से जो सूची जारी हुई थी उसमे कुछ भाजपा नेताओं के नाम अधिकारियों के बाद में थे, लेकिन वीडियो में वे अधिकारियों से आगे रिसीव करने वालों में दिख रहे हैं। अंत में डीसी और एसएसपी ने रिसीव किया है जबकि उनका नाम पहले था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रदीप छाबड़ा, कांग्रेस अध्यक्ष  ने बताया कि यह बात पच नहीं रही है कि टंडन योग का राइटअप मोदी को देना चाहते थे, जबकि उस दिन पूरे विभाग के अधिकारी और योग विशेषज्ञ पीएम को योग के बारे में जानकारी देने के लिए मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed