फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM Modi reached amritsar golden temple, heart of asia summit

#HeartofAsia: मोदी पहुंचे स्वर्ण मंदिर, माथा टेकने के बाद लंगर में की सेवा

Sun, 04 Dec 2016 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 04 Dec 2016 09:15 AM IST
विज्ञापन
PM Modi reached amritsar golden temple, heart of asia summit
मोदी पहुंचे स्वर्ण मंदिर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे, यहां उन्होने माथा टेकने के बाद लंकर में सेवा की। प्रधानमंत्री थोड़ी देर पहले ही अमृतसर पहुंचे है। यहां पीएम का स्वागत खुद पंजाब के राज्यपाल बीपी सिंह बदनौर और सीएम प्रकाश सिंह बादल ने किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, पंजाब भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला और जनरल वीके सिंह मौजूद थे। 
विज्ञापन


 यह सम्मेलन अफगानिस्तान पर इस्तांबुल प्रक्रिया का हिस्सा है। मुख्य सम्मेलन रविवार को शुरू होगा। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी करेंगे। अफगानिस्तान 'हार्ट ऑफ एशिया' का स्थायी अध्यक्ष है जबकि भारत इस साल सह-अध्यक्ष होने के नाते सम्मेलन का मेजबान है। मंत्री स्तरीय सम्मेलन की सह अध्यक्षता जेटली और अफगान विदेश मंत्री करेंगे। 
विज्ञापन


वित्तमंत्री अरुण जेटली इस सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बीमार होने के कारण इसमें भाग नहीं ले रही हैं। सम्मेलन में पाकिस्तान, चीन, ईरान, रूस और अफगानिस्तान सहित करीब 40 देश भाग ले रहे हैं। सम्मेलन के लिए गुरुनगरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed