फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM modi now hero in iran after mahatma gandhi, said irani cricketer

महात्मा गांधी के बाद प्रधानमंत्री मोदी ईरान में बने हीरो

Mon, 30 May 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 30 May 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
PM modi now hero in iran after mahatma gandhi, said irani cricketer
पंचकूला पहुंचे ईरानी क्र‌िकेटर - फोटो : amar ujala

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईरान में हीरो बन चुके हैं। मोदी वाणी (हिंदी में दिया जाने वाला भाषण) को ईरान के लोग समझ नहीं पाते हैं, लेकिन उनके भाषण देने की कला ने सभी को अपना मुरीद बना लिया है। दिलचस्प बात यह है कि लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर तक नहीं देखी है, पर इतना जरूर जानते हैं कि मोदी एक शक्तिशाली व्यक्ति हैं।

विज्ञापन


क्रिकेट खेलने पंचकूला आए ईरान के खिलाड़ियों ने कहा कि भारत के दो नाम ही उन्हें मालूम हैं, इसमें पहला नाम महात्मा गांधी और दूसरा प्रधानमंत्री मोदी का। ईरानी खिलाड़ियों के अनुसार मोदी का गेटअप हो या उनकी आवाज, सभी लाजवाब हैं।
विज्ञापन


क्रिकेटरों का कहना है कि मोदी उनके देश गए हैं और वह उनके दर्शन तक नहीं कर सकेंगे। कई ईरानी नरेंद्र मोदी के जबरदस्त फॉलोवर हैं। इन क्रिकेटरों ने कहा कि ईरानियों की खासियत है कि वह सभी को स्वीकार करते हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी की बात ही जुदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों ने कहा कि ऊर्जा संपन्न ईरान की पहली यात्रा में ही प्रधानमंत्री मोदी ने सभी का दिल जीत लिया था। इन युवाओं ने कहा कि भारत के साथ संबंधों से संपर्क, व्यापार और निवेश बढ़ेगा। कुछ युवा पीएम मोदी को ट्वीटर पर फॉलो करते हैं।

भारत के क्रिकेट स्टेडियम देख हैरान रह गए ईरानी खिलाड़ी

PM modi now hero in iran after mahatma gandhi, said irani cricketer
पंचकूला पहुंचे ईरानी क्र‌िकेटर - फोटो : amar ujala

ईरान के रेतीले मैदानों में क्रिकेट का अभ्यास कर रहे वहां के युवा भारत में क्रिकेट मैदान देखकर अचंभित हैं। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शहीद भगत सिंह अंडर-19 लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पहुंची ईरानी टीम के खिलाडिय़ों ने पहली बार इतना बड़ा घास का क्रिकेट मैदान देखा है।
 
ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में हरी घास पर क्रिकेट खेलकर खुश दिखाई दे रही ईरानी खिलाडिय़ों ने बताया कि ऐसे मैदान में वे पहली बार क्रिकेट खेल रहे हैं लेकिन यहां खेलकर उन्हें बहुत आनंद आया। उन्होंने बताया कि ईरान में क्रिकेट खेलने के लिए मैदान तो हैं लेकिन मिट्टी के ही हैं। खिलाडिय़ों ने पंचकूला और चंडीगढ़ के पार्कों की भी तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इतने सुंदर पार्क भी कभी नहीं देखे थे।

पुरानी फिल्मों से ली भारतीय संस्कृति की सीख भारतीय संस्कृति को ईरान के लोग फॉलो करते हैं। वहां के युवा खिलाड़ियों ने बताया कि बॉलीवुड की पुरानी फिल्मों से भारतीय संस्कृति की सीख मिलती है। ईरान के लोग यहां की संस्कृति को फॉलो करते हैं।   

बजरंगी भाईजान से मिली भाईचारे की सीख ईरान के युवा क्रिकेटरों ने बताया कि उनके यहां के लोग बजरंगी भाईजान फिल्म के कायल हैं, क्योंकि इसमें सलमान खान मुन्नी को उसके परिजनों से मिलवाकर दोस्ती और इंसानियत की मिशाल कायम की है। यह फिल्म भाईचारे का संदेश देती है। 

क्या कहते हैं ईरानी खिलाड़ी और कोच वलीद जदगाल, युवा क्रिकेटर ईरान ने बताया कि महात्मा गांधी के बारे में सुना था, अब लोग मोदी का नाम लेते हैं। मोदी कौन हैं यह तो मुझे नहीं पता पर ईरान में उन्हें पावरफुल मैन के नाम से जाना जाता है। उनकी चर्चाएं खूब होती हैं। वे अच्छे इंसान हैं। 
  
यूसुफ रइसी, क्रिकेट कोच ईरान ने बताया कि महात्मा गांधी के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही ईरान के लोग भली भांति जानते हैं। क्योंकि अभी हाल ही में ईरान के दौरान पर मोदी गए थे, लोगों ने उनकी काफी प्रशंसा की। दोनों देशों का तालमेल दोनों मुल्कों के लिए फायदेमंद साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed