फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pm modi met with 1984 sikh riots victims on wednesday

पीएम मोदी से मिले 1984 कत्लेआम के पीड़ित, सभी आरोपियों को सजा दिलाने की मांग की

Thu, 03 Jan 2019 09:29 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 03 Jan 2019 09:29 AM IST
विज्ञापन
pm modi met with 1984 sikh riots victims on wednesday
PM Modi

1984 के कत्लेआम पीड़ितों ने बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने मांग की कि कत्लेआम के आरोपी सभी कांग्रेसियों को सजा दिलाई जाए। इनमें मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ भी शामिल हैं। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और एसजीपीसी प्रधान गोबिंद सिंह लोंगोवाल की अगुवाई में पीड़ितों और गवाहों ने मोदी से मुलाकात की। 

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन पीएम राजीव गांधी के इशारे पर उनके परिजनों की निर्मम हत्या की गई। लेकिन कांग्रेस 34 साल से आरोपी नेताओं को बचाती आ रही है। हाल ही में उसने कमलनाथ को एमपी का सीएम बना दिया। जो कि रकाबगंज गुरुद्वारे में हुए हत्याकांड के आरोपी हैं। जगदीश कौर और निरप्रीत कौर, जिनके परिजनों को मार दिया गया था, ने कहा कि वे आज भी दहशत में हैं क्योंकि उन्होंने आरोपियों के खिलाफ गवाही दी थी। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि सभी कांग्रेस सरकारों ने सबूत नष्ट करवाने को दिल्ली पुलिस पर दबाव डाला। उन्होंने एसआईटी बनाने के लिए पीएम का धन्यवाद किया। जिसके चलते ही कांग्रेस द्वारा बंद कराए केसों में दो आरोपियों को हाल ही में सजा मिली है। सुखबीर ने कहा कि इन महिलाओं ने ताकतवर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ डट कर गवाही दी। ऐसी लड़ाई लड़ना आसान काम नहीं था। शिअद पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ाई लड़ता रहेगा। इस मौके पर बलविंदर सिंह भूंदड़, प्रेम सिंह चंदूमाजरा, नरेश गुजराल भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed