पीएम ने पढ़े सीएम की तरीफ में कसीदे, बोले- उंगली पकड़कर चलना सीखता रहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएपी में आयोजित रैली में मुख्यमंत्री बादल की तारीफों के पुल बांध लिए। उन्होंने कहा कि यहां अकाली दल के सीएम बादल ऐसे हैं, जिन्होंने न दिल बदला है और न ही दल।
सीएम की तारीफ करते हुए मोदी ने कहा कि वह जब पहली बार सीएम बने थे तो सबसे युवा मुख्यमंत्री थे और अब सबसे वरिष्ठ। मोदी ने कहा कि वह पंजाब के प्रभारी भी रहे हैं और बादल की उंगली पकड़कर चलना सीखते रहे हैं।
इसलिए जनता को शिअद व भाजपा को चुनाव जीताकर एक इतिहास रचना चाहिए। राहुल गांधी का नाम लिए बिना मोदी ने कहा कि कुछ लोग पंजाब के नौजवानों और सूबे को बदनाम कर रहे हैं।
इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री नरिंदर तोमर, केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला, कैंपेन कमेटी के अविनाश राय खन्ना, सांसद प्रभात झा, सीएम प्रकाश सिंह बादल के अलावा जालंधर की विधानसभा सीटों से उतरे गठबंधन के उम्मीदवार भी थे।
प्रधानमंत्री ने बांधे सीएम की तारीफों के पुल
मोदी ने कहा कि पंजाब के गेहूं से ही देश का पेट भरता है। हर बार जब भी सीएम बादल उनसे मिलते हैं, किसानों की ही बात करते हैं। मोदी ने कहा कि दुख की बात है कि कुछ लोग राजनीति को निचले स्तर पर ले आए हैं और पंजाब को दाग लगा रहे हैं।
राजनीति अपनी जगह है लेकिन पंजाब के नौजवानों को बदनाम नहीं किया जाना चाहिए। जनता से अपील की कि वह बदनाम करने वालों को ऐसी सजा दें कि आगे से कोई उंगली उठाकर देखे नहीं।
मोदी ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया है कि उसका रंग क्या है? राह क्या है? सत्ता के बिना छटपटा रहे हैं जैसे पानी के बिना मछली। कांग्रेस अब इतिहास है और बीती बात है।
झलकियां :
- पीएम मोदी का भाषण पंजाब के अहम मुद्दे ड्रग, एसवाईएल, किसानों की खुदकुशी, करप्शन के स्थान पर भारतीय सेना के पराक्रम, सर्जिकल स्ट्राइक, वन रैंक
वन पेंशन, पंजाब के जवानों की सेना में बहादुरी पर घूमता रहा और वर्कर भी भाजपा-अकाली दल जिंदाबाद के स्थान पर भारत माता की जय के नारे करते दिखे।
- मोदी को स्टेज पर पहुंचते ही सीएम बादल व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रधान विजय सांपला की तरफ से पगड़ी पहनाई गई लेकिन पीएम मोदी ने पगड़ी को पहले ही
मिनट में उतार दिया।
- मोदी ने जालंधर, होशियारपुर, फगवाड़ा के उम्मीदवारों का नाम लेकर उनको अपने पास बुलाया और जनता से अवगत करवाया।
- मोदी शिअद के चुनाव चिन्ह तकड़ी को तिकड़ी बोलते रहे। इतना ही नहीं तीक्षण सूद को वह टिकमचंद सूद बोल गए।
- मोदी को दो बजे पंडाल में पहुंचना था लेकिन वह 3 बजे स्टेज पर पहुंचे। मोदी तीन हेलीकॉप्टर के काफिले में आए।
- पंडाल में करीब आठ हजार लोग थे और कई जिलों से बसों में आए थे।