{"_id":"64fa37dc83927d0d6705abc8","slug":"plaza-zones-thrilling-win-over-rock-zone-by-one-run-chandigarh-news-c-16-sml1026-233621-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: प्लाजा जोन की रॉक जोन पर एक रन से रोमांचक जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: प्लाजा जोन की रॉक जोन पर एक रन से रोमांचक जीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-36 स्थित गुरुनानक पब्लिक स्कूल में खेले जा रहे यूटीसीए महिला टी-20 टूर्नामेंट में प्लाजा जोन ने रॉक जोन पर एक रन की रोमांचक जीत दर्ज की। प्लाजा जोन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन पूरी टीम 99 रनों पर ऑल आउट हो गई। दिव्या शर्मा ने नाबाद 42 जबकि ईशाना ने 34 रन बनाए। विपक्ष की ओर से गेंदबाजी में रमीजा बेगम 15 रन देकर चार विकेट चटकाई। जवाब में मैच की अंतिम गेंद तक रोमांच बना रहा और रॉक जोन 9 विकेट पर 98 रन ही जुटा पाई। सिमरनजीत कौर और रमीजा बेगम ने 17-17 रन बनाए।
रोज जोन ने लेजर जोन को 57 रन से हराया
दिन के अन्य एक मैच में रोज जोन ने लेजर जोन को 57 रन से करारी मार दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान काश्वी गौतम के 40 रनों की बदौलत रोज टीम ने 128/8 रन बनाए। जवाब में कुमारी शिबी (4/10) के समक्ष लेजर जोन ने जल्द घुटने टेक दिए और 17वें ओवर में 71 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टि्वंकल पाठक ने सर्वाधिक 24 रन बनाए।