फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Players showed outstanding scores in 10th and 12th

खिलाड़ियों ने दिखाया दम 10वीं और 12 वीं में हासिल किए शानदार अंक

Sat, 18 Jul 2020 12:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Players showed outstanding scores in 10th and 12th
चंडीगढ़। जूडो के अलावा अन्य खेल और आर्ट्स गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ने सीबीएसई की दसवीं और 12वीं में शानदार अंक लेकर दिखा दिया कि वह पढ़ाई में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। खिलाड़ियों के पढ़ाई में बेहतर करने पर अमेच्योर जूडो एसोसिएशन ऑफ चंडीगढ़ के एनएस ठाकुर, जूडो कोच कृष्ण लाल और विवेक ठाकुर ने प्रशंसा करते हुए भविष्य में ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद की है।
विज्ञापन

केरवी सूद ने हासिल किए 89 फीसदी अंक
दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा केरवी सूद ने 10वीं में 89 प्रतिशत अंक हासिल किए। वह जूडो की नेशनल और स्टेट लेवल की मेडलिस्ट खिलाड़ी है।
नेशनल पदक विजेता नताशा पढ़ाई भी अव्वल
गुरु नानक पब्लिक स्कूल सेक्टर 36 की छात्रा नताशा शर्मा ने 12वीं में 88.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। वह जूडो की स्टेट लेवल टीम की सदस्य हैं और नेशनल में मेडल जीत चुकी हैं।
विज्ञापन

शगुन ने 83.8 फीसदी अंक लेकर दिखाया दम
देव समाज सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा शगुन राजपूत ने 12वीं में 83.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। वह नेशनल में ब्रॉन्ज मेडलिस्ट हैं। गुजरात में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा ले चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कामिनी ने 73.3 अंक लेकर किया नाम रोशन
शिशु निकेतन स्कूल की छात्रा कामिनी यादव ने दसवीं कक्षा में 73.3 प्रतिशत अंक हासिल किए। स्कूल नेशनल गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली टीम की सदस्य रही है।
सचित ने पढ़ाई में भी दिखाया जलवा
टेंडर हार्ट स्कूल में दसवीं के छात्र सचित चौधरी ने आईसीएसई बोर्ड में 77 प्रतिशत अंक हासिल किए। वह जूडो के नेशनल प्लेयर और स्टेट चैंपियन हैं।
पढ़ाई में भी सार्थक अव्वल
टेंडर हार्ट स्कूल में दसवी के छात्र सार्थक सैनी ने सीबीएसई बोर्ड मेें 79.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। सार्थक जूडो में नेशनल खिलाड़ी और स्टेट चैंपियन हैं।
फुटबॉलर राघव ने 12वीं कॉमर्स में स्कूल में किया टॉप
सेक्टर-38 बी स्थित विवेक हाई स्कूल में सीबीएसई बारहवीं कॉमर्स में राघव जैन ने 96 प्रतिशत लेकर स्कूल में टॉप किया। राघव स्कूल में फुटबॉल के प्लेयर रहे हैं। वे कई इंटर स्कूल और इंटर सिटी टूर्नामेन्ट खेल चुके है।
बारहवीं में अव्वल ईशान स्क्वैश में बनाना चाहते हैं भविष्य
दिल्ली पब्लिक स्कूल -40 सी में पढ़ने वाले सेक्टर-40 निवासी ईशान महाजन ने कॉमर्स स्ट्रीम में 87.20 प्रतिशत अंक लिए हैं। ईशान महाजन स्क्वैश के नेशनल प्लेयर है। ईशान ने बताया वे स्क्वैश का नेशनल ओपन टूर्नामेंट खेल चुके हैं। वहीं स्कूल नेशनल्स में भी अव्वल रहे हैं।

दसवीं में 97 प्रतिशत अंक लेने वाली अक्षिता बनना चाहती है डॉक्टर
सेक्टर-27ए स्थित मोतीराम आर्य स्कूल की दसवीं में 97 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में टॉप किया है। वे हमेशा स्कूल में नाटक, कविता पाठ और सेमिनार इत्यादि में एक्टिव रहती थी। अक्षिता ने बताया वे भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed