फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Players from the city won medals in the 20th Asia Roller Skating Championship in South Korea

Chandigarh News: दक्षिण कोरिया में 20वीं एशिया रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में शहर के खिलाड़ियों ने जीते पदक

Sun, 03 Aug 2025 12:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Players from the city won medals in the 20th Asia Roller Skating Championship in South Korea
चंडीगढ़। दक्षिण कोरिया में 20वीं एशिया रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें भारतीय की रोलर हॉकी और और इनलाइन हॉकी इवेंट की टीमों से शहर से 26 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें हिस्सा लेते हुए इन खिलाड़ियों ने रोलर हॉकी और इनलाइन इवेंट में दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर भारत की पदक तालिका में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों को चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए चंडीगढ़ रोलर स्केटिंग एसोसिएशन (सीआरएसए) ने भेजा था। मेडल जीतकर वापस शहर पहुंचने पर इन खिलाड़ियों के लिए एसोसिएशन की और से शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन सेक्टर-27 के प्रेस क्लब में रखा गया। यहां पर खेल मामलों पर प्रशासक की सलाहकार परिषद की स्थायी समिति के अध्यक्ष संजय टंडन मुख्य अतिथि थे। सीआरएसए के अध्यक्ष अरुण वालिया और महासचिव हरप्रीत सिंह भी उपस्थित थे। खिलाड़ियों के साथ सीआरएसए ने अपने संयुक्त सचिव सनन महाजन, जो भारतीय दल के प्रबंधक थे और हरप्रीत सिंह जो एशिया चैंपियनशिप के दौरान कोच थे को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन


ई-बहन अंशिका और ध्रुव राठी भी विजेता

पदक विजेताओं में अंशिका और ध्रुव राठी भाई बहन भी शामिल रहे। अंशिका ने सीनियर महिला रोलर हॉकी में और उनके छोटे भाई ध्रुव राठी ने अंडर-19 बॉयज वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। यह दोनों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दूसरी बड़ी उपलब्धि है। इससे पूर्व वह 2024 में इटली में आयोजित वर्ल्ड रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed