फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Players competing in High Altitude Camp at shilaru

हाई एल्टीट्यूड कैंप में प्रतिभा निखार रहे खिलाड़ी, साई के शिलारू स्थित सेंटर में चल रहा कैंप

Fri, 29 Jun 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 29 Jun 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
 Players competing in High Altitude Camp at shilaru
player
सिटी ब्यूटीफुल के युवा खिलाड़ी इन दिनों हाई एल्टीट्यूड कैंप में अपनी प्रतिभा निखारने में लगे हुए हैं। यह कैंप शिमला से 52 किलोमीटर दूर स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) सेंटर शिलारू में लगाया जा रहा हैं। समुद्र तल से 8 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित इस हाई एल्टीट्यूड कैंप का आयोजन चंडीगढ़ स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की ओर से किया जा रहा है। इसमें सेक्टर-42 स्थित क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल अकादमी के प्लेयर्स शिरकत कर रहे हैं।
विज्ञापन


पहले बैच में फुटबॉल और क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी एक साथ 18 से 28 जून तक रहे। इनमें फुटबॉल के48 खिलाड़ी और 24 क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया। अब ताजा कड़ी में बुधवार को हॉकी अकादमी के खिलाड़ी शिलारू में लगने वाले कैंप में हिस्सा लेने के लिए निकल पड़े। शिलारू में यह कैंप 28 जून से 8 जुलाई तक लगेगा। इसमें कुल 43 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें 21 लड़के और 22 लड़कियां हैं।
विज्ञापन


मानसिक और शारीरिक रूप से फिट
यूटी स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की ओर से हॉकी, क्रिकेट,फुटबॉल अकादमी के खिलाड़ियों को गार्मियों में मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए हर साल इस तरह का कैंप लगाया जाता है। पिछले साल शिलारू में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अपने खिलाड़ियों के लिए विभिन्न कैंपों को लगाया गया था, जिस वजह से यूटी स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट वहां पर हाई एल्टीट्यूड कैंप नहीं लग पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाई एल्टीट्यूड कैंप का मतलब खिलाड़ियों के मनोबल को ऊंचाइयों तक लेकर जाना। जहां पर लेटेस्ट तकनीकों और मल्टी सुपर मशीनों पर वर्क आउट करने केबाद खिलाड़ी मानसिक रू प से और भी अधिक मजबूत हो जाता है। इसका फायदा उसे आगामी टूर्नामेंट और चैंपियनशिप में मिलता हैं।


यहां मिलती हैं सुपर सुविधाएं
शिलारू  स्थित साई के केंद्र में खिलाड़ियों केलिए सुपर सुविधाओं की व्यवस्था है। यहां पर इंडोर गेम्स की सुविधाएं भी हैं। इनमें वालीबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और मल्टी स्पेशियलिटी जिम शामिल हैं। वहीं, एथलेटिक्स ट्रैक, फुटबॉल के लिए बेहरतीन स्टेडियम और हॅाकी केलिए फास्ट ग्रीन टर्फ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed