{"_id":"0f36d92233ec7964f3fe970d959e5c73","slug":"plants-not-share-crackers-on-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर बच्चे पटाखे नहीं, पौधे बांटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर बच्चे पटाखे नहीं, पौधे बांटेंगे
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 30 Oct 2013 09:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल की दिवाली बच्चे पटाखों से नहीं, बल्कि अपने रिश्तेदार और पड़ोसियों को पौधे बांटकर मनाएंगे। कुछ इस तरह की शपथ मंगलवार को सेक्टर-46 स्थित कुंदन इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने ली।
युवसत्ता और अमर उजाला के सहयोग से ग्रीन दिवाली कैंपेन के तहत कुंदन इंटरनेशनल स्कूल में प्राइमरी से सीनियर क्लास के सभी बच्चों ने ग्रीन दिवाली कार्यक्रम में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में स्कूल हेडमिस्ट्रेस ऐंजिलिना भगत और डॉ.शशि जैन के अलावा युवसत्ता के संयोजक प्रमोद शर्मा भी उपस्थित थे।
बच्चों ने इस मौके पर एक साथ मिलकर ग्रीन दिवाली मनाने की शपथ ली। ग्रीन दिवाली को लेकर आयोजित क्विज में बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
अमर उजाला ने विजेताओं को सम्मानित भी किया। बुधवार को ग्रीन दिवाली कैंपेन सेक्टर-26 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (टिंबर मार्केट) सेक्टर-26 में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में हरियाणा के आईएएस अधिकारी विवेक अत्रे शिरकत करेंगे। 31 अक्तूबर को ग्रीन दिवाली समारोह का समापन मनीमाजरा स्थित गुरुकुल ग्लोबल स्कूल में होगा।
माउंट कॉर्मल में एंटी क्रैकर रैली
सेक्टर-47 स्थित माउंट कॉर्मल स्कूल में मंगलवार को इको क्लब कुदरत के सहयोग से एंट्री क्रैकर रैली का आयोजन किया गया।
बच्चों ने रैली में पोस्टर और बैनर के माध्यम से सेक्टर के आसपास के लोगों को दिवाली पर पटाखे नहीं चलाने के लिए प्रेरित किया। रैली को स्कूल प्रिंसिपल चार्ल्स सैम्युअल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। 200 से अधिक बच्चों ने रैली में हिस्सा लिया।