{"_id":"7d6c70985b6138fbb22311549c5c2fbb","slug":"plannings-to-aware-about-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान जागरुकता के लिए अनोखी योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान जागरुकता के लिए अनोखी योजना
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 07 Mar 2014 11:20 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता वोटिंग करें, इसके लिए प्रशासन ने अनोखा योजना बनाई है। इसके तहत मूवी टिकट, पेट्रोल पंप, एलपीजी डीलरों और रेडिमेड गारमेंट्स आउटलेट के जरिए वोटरों को जागरूक किया जाएगा। हालांकि, किस रणनीति के तहत जागरूक किया जाएगा, उसका तरीका क्या होगा, इसकी घोषणा एक-दो दिनों में की जाएगी।
सूत्रों का कहना है कि खरीदारी पर रिबेट दिया जा सकता है। साथ ही गैस सिलेंडर की तत्काल डिलीवरी कराने जैसी सुविधाएं दी जा सकती हैं। यदि यह संभव हुआ तो प्रशासन की तरफ से इस तरह की पहली पहल होगी।
वोटर कार्ड बनाने के लिए अब भी भारी संख्या में लोग जानकारियां हासिल कर रहे हैं। इनमें ज्यादातर ऐसे हैं, जिन्हें कार्ड बनने के बाद पहली बार वोट डालने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
वोटिंग की प्रतिशतता में बढ़ोतरी से चुनाव परिणाम और आसान होंगे। माना जा रहा है कि इस बार वोटिंग प्रतिशतता करीब 70 फीसदी तक होगी।
नौ मार्च को बनेंगे वोटर कार्ड
प्रशासन की ओर से वोटरों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाए गए और जनवरी में नए वोटरों को कार्ड भी बांटे गए। इसके बावजूद कुछ वोटरों के अब भी मतदाता पहचान पत्र नहीं बन सके हैं, जिनके लिए प्रशासन की ओर से नौ मार्च को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए शनिवार को एलपीजी डीलर्स, पेट्रोल पंप ओनर के अलावा कुछ कारोबारियों से भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
शनिवार को होने वाली बैठक में इन मुद्दों पर विचार के बाद कोई फैसला लिया जा सकता है।
- डा. एसएस फुलिया, जिला चुनाव अधिकारी