{"_id":"2ef8f9b3399d973311acbf576cdf7f00","slug":"pizza-masala-bun","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसें बनाएं पिज्जा मसाला बन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसें बनाएं पिज्जा मसाला बन
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 15 Jun 2014 04:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजकल के युवाओं का पसंदीदा फास्ट फूड है पिज्जा। ऐसे में अगर बाहर जाने का मूड न हो और पिज्जा खाने का मन हो तो घर पर ही बनाया जा सकता है पिज्जा मसाला बन।
विज्ञापन
यूं तो घर पर कई तरह से पिज्जा बनाया जाता है, लेकिन बन के रूप में पिज्जा आपको एक अलग ही स्वाद देगा। इसे बनाना इतना आसान है कि आप इसे बच्चों के टिफिन मैन्यू में भी शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं कि कैसे बनता है पिज्जा मसाला बन।
विज्ञापन
पिज्जा मसाला बन बनाने के लिए ये सामग्री चाहिए-
आटा गूंथने के लिये
मैदा - 2 कप
ओलिव ओइल - 2 टेबल स्पून
नमक - आधा छोटी चम्मच
चीनी - 1 छोटी चम्मच
इन्सटेन्ट ड्राई एक्टिव यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
स्टफिंग के लिये-
बेबी कार्न - 5 - 6
शिमला मिर्च - 2 मीडियम आकार के
हरे मटर के दाने - आधा कप
स्वीट कार्न - आधा कप
मोजेरीला चीज - 2*3 इंच का टुकड़ा ( 60 ग्राम)
पिज्जा सास - 2 टेबल स्पून
तिल - 1 छोटी चम्मच
ओरगनो पाउडर - आधा छोटी चम्मच
क्रस्ड काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
नमक - 1/4 छोटी चम्मच
ऐसे बनेगा पिज्जा मसाला बन-
पहले आटा तैयार कीजिये- मैदा में इन्सटेन्ट ड्राई एक्टिव यीस्ट डाल कर मिलाइये। अब इसमें नमक, चीनी और आधा तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब थोड़ा गुनगुना पानी लें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सोफ्ट चपाती जैसा आटा तैयार कर लें। अब हाथ पर तेल लगाकर आटे को मसल-मसल कर चिकना कर लें। चिकने गूंथे हुए आटे को ऊपर से तेल लगाकर चिकना कर के ढककर गरम जगह पर रख दीजिये। आटा 2 घंटे में फूल कर दोगुना हो जायेगा।
विज्ञापन
अब स्टफिंग तैयार कीजिये-
बेबी कॉर्न और शिमला मिर्च को धोकर बारीक काट लीजिये। शिमला मिर्च के बीज जरूर हटा लें। अब पैन में 1 छोटी चम्मच तेल डालकर गरम कर लें। इस गरम तेल में स्वीट कॉर्न के दाने, हरे मटर मटर के दाने, बेबी कॉर्न और शिमला मिर्च डालकर नमक, काली मिर्च और ओरगनो पाउडर डालकर मिला ले। इस मिश्रण को चलाते हुये 2-3 मिनट तक भून लें। अब पिज्जा सॉस डालकर मिला दें। स्टफिंग तैयार है। स्टफिंग को ठंडा होने के लिए रख दीजिये।
अब मोजेरीला चीज को कद्दूकस कर लें। फूले हुये आटे को हाथ से हल्का-सा मसल कर पंच कर लें। हाथ में थोड़ा सूखा मैदा लगाकर 8 लोइयां बराबर की तोड़कर तैयार कर लें। अब एक लोई उठाएं। हाथ पर सूखा मैदा लगा कर लोई को उंगली और अंगूठे से थोड़ा-सा पतला 2-3 इंच के व्यास में बड़ा लें।
अब इसके ऊपर 2 छोटे चम्मच स्टफिंग रखकर ऊपर से 1 छोटा चम्मच मोजेरीला चीज डाल दें। इसके बाद आटे को चारों ओर से उठाकर स्टफिंग को अच्छी तरह बन्द कर दें और बन का आकार देकर चिकनी की गई बेकिंग ट्रें में लगा दें। सभी बन इसी तरह तैयार करके ट्रे में थोड़ी-थोड़ी दूर पर रख दें।
अब ट्रे को ढककर आधा घंटे के लिये गरम जगह पर रख दें। बन फूल कर तैयार हो जायेंगे। अब बन के ऊपर क्रीम या बटर लगाकर चिकना कर लेंइऔर ऊपर से थोड़े तिल डाल दें। इसके बाद इन्हें 200 डि. से. पर हीट पर ओवन में बेक कर लें। 10-12 मिनट बाद बन को चैक करें, गोल्डन ब्राउन होने तक बन को बेक करना है। पिज्जा मसाला बन बनकर तैयार हैं। जैसे दिल करे वैसे परोस कर खाएं।