{"_id":"a980178095e9b154088604e5993ebeb6","slug":"pipe-line-again-damage","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप फटी, आज भी रहेगी पानी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप फटी, आज भी रहेगी पानी की किल्लत
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 15 Mar 2014 12:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट चौक पर रिपेयर वर्क के दौरान जो नई पाइप लाइन डाली थी, वह शाम को फिर फट गई। पाइप लाइन फटने से समस्या और बढ़ गई और पूरे रोड पर पानी भर गया।
इससे ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हो गई। इससे पहले इस लाइन की मरम्मत के लिए वीरवार से सेक्टर-26, 27, 28, 29, 30,19 और 20 तथा इंडस्ट्रीयल एरिया के कई हिस्सों में पानी की सप्लाई बंद रही।
शाम को मरम्मत के बाद पाइप लाइन फिर फट जाने से शनिवार को भी पानी सप्लाई ठप रहने के आसार हैं। वैसे निगम अधिकारी यह दावा कर रहे हैं कि सुबह तक मरम्मत कर सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
स्थिति खराब होती देख नगर निगम में पब्लिक हेल्थ विंग के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर आरसी दीवान भी रात को मौके पर पहुंच गए थे। पार्षद सौरव जोशी,राजेश गुप्ता और सतिंदर सिंह भी मौके पर मौजूद थे।
दीवान ने फौरन अपने कर्मचारियों को रातभर काम जारी रखने के आदेश दिए। इसके साथ उन्होंने पानी के 50 टैंकर भी सेक्टरों में भिजवाने को कहा। इससे पहले शाम तक 70 से ज्यादा पानी के टैंकर पहले ही भिजवाए गए थे।
पार्षद से भिड़े दीवान
इस पूरे मसले को लेकर पार्षद राजेश गुप्ता से सुपरिटेंडिंग इंजीनियर आरसी दीवान की खूब बहसबाजी हुई। काफी देर तक दोनों में गर्मागर्मी हुई। गुप्ता का कहना था कि अफसरों ने यहां घटिया काम किया है और अब कोई जिम्मेदारी नहीं ले रहा है।
पाइप लाइन दोबारा फटने पर हमने अपने कर्मचारियों को रात भर काम जारी रखने को कहा है। इसके अलावा रात को 50 और टैंकर भिजवाए गए हैं ताकि लोगों को पानी की समस्या न हो। उम्मीद है कि शनिवार सुबह तक रिपेयर काम खत्म कर दिया जाएगा।
आरसी दीवान, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर, पब्लिक हेल्थ विंग, नगर निगम
यह पूरी समस्या ही निगम अफसरों की लापरवाही के कारण ही हुई है। जब नई पाइप डाली गई थी तो वह फट कैसे गई? लोग तो हमसे सवाल-जवाब कर रहे हैं। सभी अफसर फोन बंद कर बैठे हैं और कुछ फोन नहीं उठा रहे हैं।
राजेश गुप्ता, पार्षद