फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pind Rescue Committee accused administration misleading objected amount compensation landlords Dadumajra

पिंड बचाव कमेटी ने प्रशासन पर गुमराह करने का लगाया आरोप, डड्डूमाजरा के जमीदारों को मुआवजे की कम राशि देने पर जताई आपत्ति

Tue, 14 Jul 2020 12:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Pind Rescue Committee accused administration misleading objected amount  compensation landlords Dadumajra
चंडीगढ़। तोगां-सारंगपुर लिंक रोड (पीआर 4) के लिए डड्डूमाजरा की अधिग्रहित हुई जमीन के विरोध में पिंड बचाव कमेटी ने सोमवार को धनास में एक बैठक का आयोजन किया। इसमें पूर्व सरपंचों ने यूटी के अधिकारियों पर मुआवजे को लेकर गुमराह करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पीआर फोर रोड के लिए यूटी प्रशासन ने डड्डूमाजरा और धनास में 17.76 एकड़ की जमीन ली है। इसके लिए प्रशासन की ओर से मुआवजे के तौर पर 69 करोड़ रुपये की धनराशि जमीदारों को दिया जा रहा है। धनास के जमीदारों के लिए 5.25 व डड्डूमाजरा के लिए 3.22 करोड़ प्रति एकड़ का मुआवजा निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

धनास के मुक ाबले डड्डूमाजरा के जमीदारों को कम मुआवजा देने के विरोध में ग्रामीण कई बार अपना विरोध दर्ज करा चुके हैं। इसी के विरोध में अभी तक ट्रेजरी से मुआवजे की राशि भी नहीं ली गई है। जमीन को वापस लेने और अपनी मांगों को लेकर पिंड बचाव कमेटी कई बार बैठकें कर चुकी है। इस अवसर पर कमेटी के मुखिया साधु सिंह, धनास के पूर्व कुलजीत सिंह संधु और राकेश शर्मा मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed