फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Picnic Spot: Sukhna Wild Life Sanctury

वाइल्ड लाइफ का रोमांच देखना है तो सुखना आएं

Wed, 25 Jun 2014 08:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 25 Jun 2014 08:08 AM IST
विज्ञापन
Picnic Spot: Sukhna Wild Life Sanctury

अगर टीवी चैनलों पर वाइल्ड लाइफ के दृश्य आपको आकर्षित करते हैं तो चंडीगढ़ में आप इस रोमांच का लाइव लुत्फ भी ले सकते हैं।

विज्ञापन


शहर के पास ही लेक के पीछ स्थित सुखना वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी में करीब 70 प्रकार के वन्य जीव और परिंदे हैं।

अगर आपके पास धैर्य और समय है तो सेंक्चुरी की वाटर बॉडीज के पास आप इनमें से अधिकतर को देख सकते हैं और कैमरे में भी कैद कर सकते हैं।

ट्रैकिंग और हेल्दी वाक

Picnic Spot: Sukhna Wild Life Sanctury

वैसे तो यह सेंक्चुरी 25.98 वर्ग किलोमीटर में फैली है, मगर इसे घूमने के लिए आपको इतना पैदल नहीं चलना है। सेंक्चुरी दो रेंज में विभाजित है पहली कांसल सेंक्चुरी रेंज के लिए कैंबवाला से रास्ता जाता है तो नेपली के लिए सकेतड़ी से। कांसल रेंज में आप लोग हट तक साढ़े चार किलोमीटर गाड़ी से जा सकते हैं।

यहां एक बड़ा लान पिकनिक के लिए आदर्श जगह है। साथ ही रहलियांवाला की तीन वाटर बॉडीज हैं जिनके पास बने छांयादार बॉच टावर के बैंचों पर बैठकर आप प्रकृति के सबसे शानदार नजारों का अवलोकन कर सकते हैं।

पानी के लिए आते जानवर और पक्षी आपको यहां दिख सकते हैं। ट्रैकिंग और हेल्दी वाक के शौकीन हैं तो अंदर जंगल में निकल जाएं। बांस के घने और छायांदार जंगलों में एक रास्ता नेपली तथा दूसरा सुखोमाजरा की ओर जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखने के लिए क्या-क्या

Picnic Spot: Sukhna Wild Life Sanctury

कांसल वाइल्ड लाइफ में तेंदुआ होने का बोर्ड कई जगह लगा है। इसके अलावा हिरण, खरगोश, नील गाय, सांभर, जंगली सूअर दिन में बांस के घने जंगलों में रहते हैं और सुबह-शाम तथा दोपहर को पानी के लिए वाटर बॉडीज तक आते हैं।

सेंक्चुरी में ऐसे 190 वाटर बॉडीज हैं, जिनमें जामुनवाला डेम, मेमनेवाला, सिंबलवाला, छोटी रोडिंयां, बड़ी रोडियां डेम पहले तीन किलोमीटर के ही रास्ते में ही आते हैं। यहां कई तरह के पक्षी दिनभर चहचहाते नजर आएंगे।

इनमें पनकौव्वा, कोकराई, चील, काला तीतर, टिटहरी, जंगली मुर्गा, पन पिलख, राई तोता, भौरा, चरचरी, जंगली कौवा, मोर, किंगफिशर और हुदहुद शामिल हैं।

विज्ञापन

ये सावधानियां बरतें

Picnic Spot: Sukhna Wild Life Sanctury

वन विभाग से अनुमति लेकर ही फॉरेस्ट रेंज में जाएं। बिना अनुमति जाने और वन्य जीवन को नुकसान पहुंचाने पर कैद की सजा का प्रावधान है।

- यदि कार या बाइक से जाना चाहते हैं तो आपको इनका नंबर भी अनुमति फार्म पर देना होगा।

-सुखना सेंक्चुरी में तेंदुए और सांप मौजूद हैं, इसलिए बच्चों को साथ लेकर जाएं तो उन्हें हमेशा अपनी निगरानी में ही रखें।

ऐसे मिलेगी अनुमति

Picnic Spot: Sukhna Wild Life Sanctury

आपने जब घूमने जाना है उससे कम से कम दो दिन पहले आवेदन करें। वन विभाग के सेक्टर-19 स्थित दफ्तर में आवेदन करना होगा। इसकी प्रक्रिया काफी सरल है। इसका कोई शुल्क भी नहीं है।

दफ्तर से आपको फार्म मिलेगा इस पर जाने वाले सदस्यों का नाम पता और उम्र भरनी होगी। वाहन ले जा रहे हो तो उसका नंबर भी।  फार्म जमा कराने के दो दिन बाद आपको अनुमति पत्र मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed