फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab politics heats up over contempt notice to Chief Secretary.

Chandigarh News: मुख्य सचिव को अवमानना नोटिस पर गरमाई पंजाब की सियासत

Wed, 07 Oct 2026 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Punjab politics heats up over contempt notice to Chief Secretary.
बकाया डीए-डीआर मामले में हाईकोर्ट की सख्ती के बाद कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने सरकार को घेरा
विज्ञापन

ढिल्लों ने अदालत को गुमराह करने का आरोप लगाया, परगट और मजीठिया ने सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लंबित डीए और डीआर के मामले में हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सियासत गरमा गई है। हाईकोर्ट ने मंगलवार को मुख्य सचिव केएपी सिन्हा को आपराधिक अवमानना का नोटिस जारी किया। इसके बाद कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा और कर्मचारियों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया।

अदालत को गुमराह करने का आरोप
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आरोप लगाया कि डीए मामले में सरकार ने हाईकोर्ट को गुमराह किया और आठ लाख कर्मचारियों-पेंशनरों के हितों से खिलवाड़ किया। उन्होंने कहा कि अदालत में सरकार का पक्ष सामने आने के बाद आप सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।
विज्ञापन


सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक परगट सिंह ने कहा कि जिन कर्मचारियों और आम लोगों से सरकार ने बड़े वादे किए थे, उन्हें अपने जायज हक के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्य सचिव को आपराधिक अवमानना का नोटिस जारी होने को गंभीर मामला बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजीठिया बोले- झूठ बेनकाब
अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने आरोप लगाया कि डीए देने से बचने के लिए सरकार ने संदिग्ध तरीके अपनाए। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट की कार्रवाई से सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed