{"_id":"6ac55527f14feaa1a30e3b02","slug":"envelope-containing-selection-committees-recommendation-missing-dgp-to-probe-chandigarh-news-c-16-1-pkl1098-1142630-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चयन समिति की सिफारिश वाला लिफाफा गायब, डीजीपी को जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चयन समिति की सिफारिश वाला लिफाफा गायब, डीजीपी को जांच
विज्ञापन
चार साल से नहीं आया परिणाम, हाईकोर्ट ने एक सप्ताह में प्रारंभिक रिपोर्ट मांगी
मामला केंद्रीय विश्वविद्यालय पंजाब के कंप्यूटर विज्ञान विभाग में सितंबर 2022 के साक्षात्कार से जुड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बठिंडा स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय पंजाब में कंप्यूटर विज्ञान विभाग की नियुक्तियों के सितंबर 2022 में हुए साक्षात्कार का परिणाम चार साल बाद भी घोषित नहीं होने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। विश्वविद्यालय ने अदालत को बताया कि चयन समिति की सिफारिशों वाला सीलबंद लिफाफा अब नहीं मिल रहा है। इस पर हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ के डीजीपी को प्रारंभिक जांच सौंपते हुए एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
अदालत ने कहा कि जांच में पता लगाया जाए कि लिफाफा किस अधिकारी या व्यक्ति की अभिरक्षा में था और वह कैसे गायब हुआ। याचिकाकर्ता अजय सिंह वर्मा के अनुसार, 27 सितंबर 2022 को साक्षात्कार के बाद 20 अक्तूबर को कार्यकारी परिषद की बैठक में परिणाम लंबित रखने और सिफारिशें सीलबंद लिफाफे में रखने का निर्णय हुआ था। हाईकोर्ट ने संबंधित पदों में से एक पद सुरक्षित रखने का भी आदेश दिया है। अगली सुनवाई 12 नवंबर को होगी।