{"_id":"5e430a998ebc3ee5bd55b066","slug":"photo-exhibition-will-be-held-in-the-underpass-of-rose-garden-chandigarh-news-pkl3661469187","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः रोज फेस्टिवल में गार्डन के पास बने अंडरपास में लगेगी फोटो प्रदर्शनी, देखने जरूर आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः रोज फेस्टिवल में गार्डन के पास बने अंडरपास में लगेगी फोटो प्रदर्शनी, देखने जरूर आएं
Wed, 12 Feb 2020 01:24 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
नवदीप मिश्रा, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
रोज गार्डन अंडरपास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
48वें रोज फेस्टिवल में रोज गार्डन के अंडरपास में नगर निगम फोटो प्रदर्शनी लगाने जा रहा है। वहीं बच्चों के लिए कुछ प्रतियोगिताएं भी यहीं आयोजन करने का विचार कर रहा है। मंगलवार को एडिशनल कमिश्नर तिलकराज ने अंडर पास और सेक्टर- 17 का भ्रमण किया। साथ ही यहां पर आयोजित होने वाली कार्य योजना तैयार की।
28 फरवरी से एक मार्च तक नगर निगम की ओर से रोज फेस्टिवल का आयोजन किया जाना है। इसके लिए तैयारियां भी जोरों पर हैं। इस बार निगम को रोज गार्डन अंडरपास बनने से काफी फायदा होगा, वहीं वेंडरों के हटने से सेक्टर- 17 प्लाजा की सुंदरता दिखाने का भी मौका है। निगम के अधिकारी भी इस मौके को पूरी तरह से भुनाने में लगे हैं।
रोज गार्डन अंडर पास में फोटो प्रदर्शनी और बच्चों के लिए कुछ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं सेक्टर- 17 में जगत मॉल के पीछे ओपन एरिया में फूड प्लाजा और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करने की तैयारी है। पिछले साल निगम ने फूड प्लाजा की व्यवस्था नहीं की थी।
विज्ञापन
तिलकराज ने तैयारियों का जायजा लेते हुए कर्मचारियों को निर्देश दिए कि फोटो प्रदर्शनी, फूड प्लाजा और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी की जाएं, ताकि फूड प्लाजा के लिए दुकानदारों को आमंत्रित किया जाए।
पुलवामा हमले के कारण नहीं किए थे आयोजन
पिछले साल पुलवामा में आतंकी हमले के बाद सैनिक शहीद हो गए थे। इस कारण कोई सांस्कृतिक गतिविधि आयोजित नहीं की गई थी। केवल देशभक्ति गीत और संगीत ही बजाया गया था। 75 लाख के अनुमानित बजट वाले फेस्टिवल के बजट को कम करके शहीदों के परिजनों को 25 लाख रुपये देने की घोषणा की गई थी।