फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PhD student's health deteriorated in an argument with the warden in PU

Chandigarh News: पीयू में वार्डन के साथ बहस में पीएचडी छात्रा की तबीयत बिगड़ी

Mon, 08 May 2023 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
PhD student's health deteriorated in an argument with the warden in PU
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में पीएचडी की एक छात्रा की रविवार को हॉस्टल की वार्डन के साथ हुई बहस के बीच अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उसे पीजीआई ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक यूनिवर्सिटी के एक गर्ल हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा ने वार्डन को कुछ मैसेज भेजे, जिसमें उसने आरोप लगाया कि वह उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही हैं। यदि उसे कुछ होता है तो इसके लिए वार्डन जिम्मेदार होंगी। यूनिवर्सिटी अथॉरिटी ने पीएचडी की छात्रा को समझाने की काफी कोशिश की। वहीं, किसी भी आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए यूनिवर्सिटी ने मौके पर संस्थान की एंबुलेंस भी बुला ली। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने पर शाम को पीजीआई इमरजेंसी ले जाया गया। वहीं उसके गाइड को भी बुला लिय। जानकारी के मुताबिक यहां पर उसे मनोचिकित्सक डॉक्टरों की सहायता से समझाया जा रहा है। दोपहर को लगभग 2 से 3 बजे के बीच यूनिवर्सिटी में यह घटना घटी। हॉस्पिटल में यूनिवर्सिटी के डीएसडब्ल्यू भी पहुंचीं। वहीं इस छात्रा के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक वह भी देर शाम तक अस्पताल पहुंच गए। छात्रा की उम्र 35 से 36 वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन


हमें जानकारी मिली थी कि यूनिवर्सिटी के एक गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा तनाव में है। उसकी हालत को देखते हुए मौके पर एक एंबुलेंस बुला ली गई थी। उसकी हालत न सुधरने पर उसे इलाज के लिए पीजीआई भेजा गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं उसके परिजनों को भी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

- डॉ. सिमरत काहलों, डीएसडब्ल्यू पंजाब यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed