फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI should research new ways to overcome corona: VP Singh Badnore

कोरोना को हराना है, वायरस पर काबू पाना है तो नए तरीकों पर रिसर्च करे पीजीआई: प्रशासक बदनौर

Wed, 22 Apr 2020 12:54 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 22 Apr 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
PGI should research new ways to overcome corona: VP Singh Badnore
प्रशासक वीपी सिंह बदनौर - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने मंगलवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने पीजीआई से अपील की कि कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए नए तरीकों पर रिसर्च करें। उन्होंने खासतौर पर प्लाज्मा थेरेपी और प्लेसेंटा थेरेपी का जिक्र किया। साथ ही प्रशासक ने कहा कि शहर में जो इलाके सील कर दिए गए हैं, वहां डोर-टू-डोर राशन और फल-सब्जी की सप्लाई दी जाए ताकि लोगों को बाहर निकलने की जरूरत न पड़े।
विज्ञापन


बैठक में मौजूद नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने बताया कि वेंडरों, ट्रेडर्स, डिलीवरी ब्वॉय और दूध बांटने वालों की स्पेशल ड्राइव चलाकर स्क्रीनिंग कर दी गई है। उन्होंने बताया कि कच्ची कालोनी धनास व सेक्टर-30बी में नगर निगम जरूरी सामान की पूरी सप्लाई कर रहा है। कच्ची कालोनी धनास में तीन वॉटर टैंकर भी आपूर्ति को भेजे गए हैं। 105 बसों के जरिए फल व सब्जी शहर के विभिन्न इलाकों में पहुंचाई जा रही है। डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि मंगलवार को 131682 कुक फूड के पैकेट गरीब लोगों में बांटे गए हैं।
विज्ञापन


बिना पास वाली 316 गाड़ियों को बार्डर से लौटाया
डीजीपी संजय बेनीवाल ने जानकारी दी कि 40 वालंटियर व पुलिस अफसरों को कर्फ्यू सख्ती से लागू करने के लिए अधिकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि इंटर स्टेट बार्डर पर भी चेकिंग कर सख्ती की गई है। 316 वाहनों को बॉर्डर से उचित पास न होने के चलते वापस भेज दिया गया। एडवाइजर परिदा ने बताया कि लोगों की सहूलियत के लिए प्लंबर, एसी मैकेनिक और इलेक्टिशियनों की सूची जारी की गई है ताकि जरूरत पड़ने पर सुविधा ली जा सके, यह पेड सर्विस होगी। एडवाइजर ने बताया कि केंद्र सरकार ने अगली हिदायतों तक रैपिड टेस्टिंग अगले दो दिन तक बंद करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेलीमेडिसन सर्विस पर पांच और विभाग जुड़े
बैठक में जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर प्रो. बीएस चवन ने बताया कि टेलीमेडिसन के जरिये पांच और विभागों को जोड़ा गया है। इसमें ईएनटी, ऑप्थेलमोलॉजी, पल्मोनरी मेडिसन, डर्मेटोलॉजी व रेडियोथेरेपी शामिल हैं। इससे पहले भी कई विभागों को टेलीमेडिसन के जरिये जोड़ा जा चुका है। डायरेक्टर हेल्थ सर्विस जी दीवान ने बताया कि अब तक नौ लाख पंद्रह हजार लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जहां भी संदिग्ध केस मिलते हैं, उनका मेडिकल एग्जामिनेशन किया जाता है या सैंपल लिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि सेक्टर-47, 25, 27, 8, 11 और 44 को पूरी तरह कवर किया जा चुका है।


कम से कम बैंक ब्रांच खोलने की हिदायत
शहर के बैंक मैनेजरों को चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से आदेश दिया गया है कि वह लोगों की सुविधा के लिए शहर में कम से कम बैंक ब्रांच खोलें ताकि बैंक मुलाजिमों को भी इससे स्वास्थ्य का खतरा न हो। चीफ लीड डिस्ट्रिक मैनेजर ने प्रपोजल दिया कि 50 प्रतिशत बैंकों की ब्रांच वैकल्पिक दिनों में खोली जाएं। मंगलवार को प्रशासन ने सभी कंट्रोलिंग ऑफिस, बैंक ऑफिस, करंसी चेस्ट ब्रांच, ट्रेजरी ब्रांच, लोन प्रोसेसिंग सेल, फोरेक्स ब्रांच एवं चेक क्लियरिंग व प्रोसेसिंग सेंटर रोजाना खोलने का आदेश दिया गया है। यहां 50 प्रतिशत स्टाफ ही मौजूद रहेगा। सभी बैंकों के एटीएम रोजाना खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed