फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI received 10 thousand doses of vaccine

पीजीआई को मिली वैक्सीन की 10 हजार खुराक

Sat, 23 Jan 2021 02:38 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
PGI received 10 thousand doses of vaccine
चंडीगढ़। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को कोरोना टीकाकरण के लिए पीजीआई को वैक्सीन की 10 हजार खुराक दीं। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि भारत सरकार से मिली वैक्सीन की 10 हजार खुराक पीजीआई को दे दी गई हैं। अब पीजीआई में भी टीकाकरण की रफ्तार तेजी से बढ़ेगी क्योंकि अब तक वैक्सीन की कमी के कारण पीजीआई में महज एक टीकाकरण केंद्र का ही संचालन किया जा रहा था। गौरतलब है कि अब तक पीजीआई को दो चरणों में क्रमश: 300 और 500 वैक्सीन की खुराक मिली हैं। वैक्सीन की कमी के कारण पीजीआई को अपना एक सत्र रद्द भी करना पड़ा है। वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित हो जाने के बाद पीजीआई सोमवार से चार केंद्रों पर टीकाकरण करेगा। पीजीआई में 12 हजार स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण के लिए पंजीकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed