{"_id":"6ae8ef89433426f61d0e256e","slug":"pgi-dr-renu-suthar-receives-young-neuroscientist-award-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1165575-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीजीआई की डॉ. रेनू सुथार को यंग न्यूरोसाइंटिस्ट अवॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीजीआई की डॉ. रेनू सुथार को यंग न्यूरोसाइंटिस्ट अवॉर्ड
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पीजीआई की पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी यूनिट की एडिशनल प्रोफेसर रेनू सुथार को सम्मानित किया गया है। उन्हें डॉ. अशोक पनगड़िया यंग न्यूरोसाइंटिस्ट अवॉर्ड-2026 मिला है। यह सम्मान जयपुर में इंडियन एकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी के 33वें वार्षिक सम्मेलन में दिया गया। यह सम्मेलन 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक आयोजित हुआ था। रेनू को यह पुरस्कार बच्चों में न्यूरोमस्कुलर बीमारियों पर शोध के लिए मिला। उनके शोध में निदान, इलाज और बेहतर उपचार परिणामों पर काम शामिल है। इसमें स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी (एसएमए) और ड्यूशेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी जैसी बीमारियां शामिल हैं। उन्होंने दुर्लभ मांसपेशियों व नसों से जुड़ी बीमारियों पर भी शोध किया है। उन्होंने पीड़ित बच्चों के इलाज और पुनर्वास पर भी काम किया। नई उपचार पद्धतियों के प्रभाव पर भी उनका महत्वपूर्ण कार्य है।