फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pgi chandigarh, low price medicine, pgi outlet, nehru hospital, aims, chandigarh

पीजीआई में कब से मिलेंगी सस्ती दवाएं, प्रबंधन बताएगा क्या?

Fri, 22 Apr 2016 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Fri, 22 Apr 2016 11:46 AM IST
विज्ञापन
pgi chandigarh, low price medicine, pgi outlet, nehru hospital, aims, chandigarh
तीन महीने से दुकानों में पड़ा है स्टॉक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की स्कीम के तहत पीजीआई में आउटलेट खुल चुका है, स्टॉक भी है, लेकिन सस्ती दवाएं मिलनी शुरू नहीं हुईं। क्योंकि इसका अब तक उद्घाटन नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि जब तक उद्घाटन नहीं होगा, तब तक  दवाओं को नहीं बेचा जा सकता।
विज्ञापन


आठ सदस्यों को तैनात कर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद लोगों को मेडिसिन नहीं मिल पा रही हैं। पहले बताया था कि बीती 28 फरवरी को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को आउटलेट का उद्घाटन करना था। लेकिन किसी कारणवश वह नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन

इसके बाद इस बारे में कोई भी जिक्र नहीं किया गया। आउटलेट खुल गए हैं, लेकिन दवाएं नहीं बेची जा रही हैं। अमृत का आउटलेट पीजीआई के नेहरू हास्पिटल के ग्राउंड फ्लोर पर है। पीजीआई प्रशासन का कहना है कि आउटलेट जल्दी शुरू करने की योजना है। उद्घाटन कौन करेगा इस बारे में नहीं बता सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना जानकारी लेने आते हैं मरीज
नेहरू हास्पिटल में दुकानें प्राइवेट कंपनी को जनवरी में अलॉट कर दी गईं थीं। फरवरी में दुकानें खुल गईं और इसके बाद दवाएं भी आ गईं। दुकान खोले दो महीने हो गए। बताया गया कि रोजाना 100 से अधिक मरीज शॉप पर आते हैं और पूछते हैं कि कब से मेडिसिन मिलनी शुरू होंगी। शॉप कर्मचारी उन्हें दिलासा देते हैं कि जल्द ही शॉप ओपेन होगी और मेडिसिन मिलने लगेगी। शॉप के ऊपर स्टीकर भी लगाए गए हैं, जिसमें बताया गया कि है शॉप से मेडिसिन जल्दी मिलेगी।

दवाओं के लिए भटक रहे लोग
दरअसल जिस जगह पर अमृत प्रोजेक्ट का आउटलेट खुला है। वहां पर दो केमिस्ट शॉप की दुकानें थी। नेहरू हास्पिटल के मरीज इन्हीं दुकानों से मेडिसिन लेते थे। लेकिन अब एक भी दुकानें नहीं हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दवाओं के लिए उन्हें डेंटल ओपीडी के पास बनी मार्केट में जाना पड़ रहा है। इससे उनका समय बर्बाद होता है।

काफी सस्ती मिलनी थी दवाएं
अमृत प्रोजेक्ट के तहत ब्रांडेड दवाओं में करीब 70 प्रतिशत डिस्काउंट मिलना था। साथ ही कार्डियक व ऑरथोपीडिक्स से संबंधित सामान भी भारी डिस्काउंट पर मिलने थे। पहला आउटलेट एम्स में खोला गया है, जबकि दूसरा पीजीआई में खुलना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed