फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pgi and punjab university launched third edition of comics

कोरोनाः बच्चा परेशान तो कॉमिक्स आएगी काम, किड्स-वायु व कोरोना का तीसरा संस्करण लॉन्च

Sat, 13 Jun 2020 10:26 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 13 Jun 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
pgi and punjab university launched third edition of comics
कॉमिक्स लॉन्च करते प्रशासक बदनौर - फोटो : अमर उजाला
रोजाना बढ़ रहे कोरोना वायरस के केसों से न सिर्फ बड़े परेशान हैं, बल्कि बच्चों में भी घबराहट हैं। स्कूल बंद हैं। बाहर खेलने-कूदने की मनाही है। रचनात्मक कार्य भी कम हो गए हैं। ऐसी उलझनों से बाहर निकालने और कुछ नया सीखने के लिए पीजीआई व पीयू ने किड्स, वायु एंड कोरोना कॉमिक्स का तीसरा संस्करण तैयार किया है। कॉमिक्स को पंजाब के गवर्नर व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने लॉन्च किया। इस मौके पर डीसी मनदीप सिंह बराड़ व नगर निगम के कमिश्नर केके यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


गवर्नर वीपी सिंह बदनौर ने कॉमिक्स की शृंखला तैयार करने में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ. सुमन मोर व प्रो. रविंद्रा खैवाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस वक्त बच्चों को खास केयर की आवश्यकता है, जो इस कॉमिक्स के जरिए पूरी की जा सकती है। पंजाब यूनिवर्सिटी की पर्यावरण विभाग की डॉ. सुमन मोर ने बताया कि कॉमिक्स के दो भाग पहले रिलीज किए जा चुके हैं। तीसरा भाग मुख्य रूप से कोरोना वारियर्स के लिए समर्पित किया गया है। कॉमिक्स में बताया गया है कि कौन लोग कोरोना वॉरियर्स हैं?
विज्ञापन


चंडीगढ़ में नहीं थम रही बाल मजदूरी, चार साल में मिले 115 केस, श्रम विभाग चलाता अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन


आपातकाल में उनकी क्या भूमिका है? नई भाषा सीखने और रचनात्मक कार्यों के लिए कई बेहतरीन एप की जानकारी दी गई है, जिनकी मदद से बच्चे घर बैठे कुछ नया सीख सकते हैं। ऑनलाइन पढ़ाई कैसे होती है। उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। आरोग्य सेतु किस तरह से उपयोगी सिद्ध हो सकता है। इस पर पूरा एक पेज है। पीजीआई के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के एडिशनल प्रोफेसर रविंद्रा खैवाल ने बताया कि कॉमिक्स में जटिल बातों को बहुत ही आसान आसान शब्दों व कार्टून कैरेक्टर के जरिए समझाई गई है।

इस कॉमिक्स को पढ़ने के बाद बच्चे कोरोना से संबंधित जानकारियों से अपडेट हो जाएंगे। कुछ समय बाद मानसून आने वाला है। इससे मच्छर जनित बीमारियां बढ़ेंगी। इसकी भी जानकारी दी गई है। यदि कोई इस कॉमिक्स को पढ़ना या लेना चाहता है तो वह केयरफॉर क्लीन एयर वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed