फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI Advance Center organized public awareness rally On Glaucoma Awareness Week in Chandigarh

Chandigarh: जागरूकता रैली निकाल दी ग्लूकोमा से बचाव की जानकारी, नाटक से बताया आंखों का महत्व

Sun, 12 Mar 2023 11:26 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 12 Mar 2023 11:26 AM IST
सार

नाटक के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि आंखों की चोट, दर्द या बीमारी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही बिना डॉक्टर की सलाह के दवा लेने व घरेलू उपचार न करने की भी सलाह दी गई। कलाकारों ने मंचन के माध्यम से लोगों को आंखों की सुरक्षा संबंधी जानकारी भी दी।

विज्ञापन
PGI Advance Center organized public awareness rally On Glaucoma Awareness Week in Chandigarh
जन जागरूकता रैली में शामिल लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

ग्लूकोमा जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य में पीजीआई एडवांस सेंटर की तरफ से रविवार को रॉक गार्डन से सुखना लेक तक जन जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें डॉक्टरों के साथ काफी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान सुखना लेक पर थियेटर आर्ट्स चंडीगढ़ के कलाकारों द्वारा एक कदम उजाले की ओर नाटक का मंचन भी किया गया। 
विज्ञापन


नाटक के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि आंखों की चोट, दर्द या बीमारी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही बिना डॉक्टर की सलाह के दवा लेने व घरेलू उपचार न करने की भी सलाह दी गई। कलाकारों ने मंचन के माध्यम से लोगों को आंखों की सुरक्षा संबंधी जानकारी भी दी। इस अवसर पर पीजीआई एडवांस सेंटर के प्रमुख डॉ. सुरेंद्र पांडव और उनकी टीम के साथ ही थियेटर आर्ट्स से नाटक का मंचन करने वाली टीम में योगेश अरोड़ा, आशा सकलानी, राजीव मेहता, भूपेंद्र सिंह संधू, अवधेश कुमार, सौदामिनी कपूर, राहुल वर्मा, आशीष सिंह, अभिराज, कनव और सनव भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed