फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Petrol thief

चौकीदार ने पैट्रोल चोरी करने वाले को रोका

Tue, 23 Jul 2019 02:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
Petrol thief
मनीमाजरा। गलियों और सड़कों पर वाहन खड़े करने वाले सावधान हो जाएं क्योंकि रात एक युवक वाहनों से पेट्रोल चोरी कर लेता है। मामले का खुलासा शनिवार रात उस समय हुआ जब मोरीगेट बाजार के चौकीदार खेमचंद ने तड़के पौने तीन बजे एक युवक थैले में कुछ ले जाते समय रोककर पूछताछ की। चौकीदार के पूछने पर कि वह थैले में क्या लेकर घूम रहा है तो चोर ने खुद ही इस बात का खुलासा किया वह रात को वाहनों से पेट्रोल चुराता है।
विज्ञापन

चौकीदार खेमचंद ने कहा कि 30-32 वर्षीय युवक ने पहले तो उससे कहा कि ‘तुम अपना काम करो, मेरा धंधा क्यों चौपट कर रहे हो।’ लेकिन खेमचंद के पुलिस को बुलाने की बात कहने पर युवक ने बताया कि वह मंडी (हिमाचल प्रदेश) का रहने वाला है और रात को गली और सड़कों के किनारे खड़े वाहनों से पेट्रोल चोरी करके उसको बेचने का धंधा करता है। इस पर खेमचंद ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस को बुलाने लगे। इसी बीच चोर उन्हें धक्का देकर भाग निकला। वह अपना थैला मौके पर छोड़ गया। थैले में पानी वाली आठ बोतलों में पेट्रोल भरी हुई थी।
विज्ञापन

चौकीदार ने सुबह इस घटना की जानकारी मोरीगेट बाजार व संयुक्त व्यापार मंडल के वार्ड प्रधान प्रदीप बागरा को दी। चौकीदार ने पेट्रोल की भरी बोतलें भी प्रदीप बागरा को दिखाईं। प्रधान प्रदीप बागरा ने इस घटना की जानकारी मनीमाजरा के थाना प्रभारी रणजीत सिंह को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने मौके पर पुलिस टीम भेजकर पेट्रोल की भरी बोतलें अपने कब्जे में लेकर चौकीदार खेमचंद के बयान दर्ज किए और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर पैट्रोल चोरी करने वाले की पहचान भी करने में जुट गई है। वहीं प्रदीप बागरा के अलावा मोरीगेट बाजार के दुकानदार शम्मी खरबंदा, सोनू चावला, सुरेश, राजेद्र, ब्रिज मोहन, संदीप बागरा, वेद प्रकाश, वरेंद्र बंसल काका, प्रवीण गुप्ता ने चौकीदार को का हौसला बढ़ाते हुए पांच सौ रुपये का इनाम देते हुए उसको कार्य की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed