फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   petrol and diesel prices will fall-in six states of north india, discussion on similar VAT

उत्तर भारत के 6 राज्यों में पेट्रोल-डीजल हो सकता है सस्ता, समान वैट पर सहमति

Wed, 26 Sep 2018 06:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 26 Sep 2018 06:16 AM IST
विज्ञापन
petrol and diesel prices will fall-in six states of north india, discussion on similar VAT

पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले वैट की दरों में एकरूपता लाने के उद्देश्य से चंडीगढ़ में उत्तर भारत के पांच राज्यों के वित्तमंत्रियों और अफसरों ने मंथन किया। इस मंथन बैठक में हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


बैठक में इस बात पर भी सहमती बनी की इन राज्यों में आबकारी नीति, ट्रांसपोर्ट परमिट और गाड़ियों के पंजीकरण से जुड़े करों में भी एकरूपता लाई जाए। इस संबंध में अधिकारियों की एक कमेटी बनाई गई है, जो आगामी दो हफ्ते में अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन


बैठक के बाद बातचीत में हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि उत्तर भारत के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में तेल पर लगने वाले वैट में एकरूपता लाने के उद्देश्य से इस मंथन बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि, मई 2015 में इन प्रदेशों ने आम सहमति बनाकर वैट की दरें लगभग एक समान करके आम जनता को राहत दी थी, वैसी ही कोशिश फिर जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यों में आबकारी कर भी हो सकते हैं एक समान

बैठक में तय किया गया की इन राज्यों के अधिकारी अगले दो हफ्ते में इस बारे में एक रिपोर्ट तैयार करेंगे। इस रिपोर्ट के बाद सरकारें तेल पर लगने वाले वैट के बारे में निर्णय लेंगी, ताकि आम जनता को राहत दी जा सके। बैठक में यह भी चर्चा हुई की इन सभी राज्यों में तेल की कीमतें समान रहने से वर्तमान की तरह जहां भविष्य में भी आम उपभोक्ता को राहत मिलेगी,  वहीं एक दूसरे राज्य में होने वाले ट्रेड डायवर्जन पर भी रोक लगी रहेगी।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सलाह दी कि इन राज्यों में तेल की भांति आबकारी से जुड़े कर भी समान होने चाहिए और इसके मद्देनजर इन राज्यों की आबकारी नीतियों में समानता होना जरूरी है। बैठक के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा की सभी राज्य इस बात पर सहमत हो गए हैं कि आबकारी नीति में एकरूपता हो। उन्होंने कहा कि ऐसा होने से जहां एक ओर जनता को लाभ होगा, वहीं कालाबाजारी पर भी रोक लगेगी। इससे सरकारों के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।

ट्रांसपोर्ट परमिट पॉलिसी में भी एकरूपता का सुझाव
पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने सुझाव दिया कि तेल, आबकारी की तरह ट्रांसपोर्ट परमिट और गाड़ियों के पंजीकरण में भी एकरूपता लाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा की यह समय की मांग है की इन करों की दरें भी अलग-अलग ना होकर लगभग एक जैसी हो, ताकि गाड़ी चालक एक दूसरे राज्य में पंजीकरण ना करवाएं। यह सभी राज्यों के हित में होगा। दिल्ली और पंजाब की तरफ से मिले सुझावों पर भी अधिकारियों की कमेटी अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। जिसकेबाद राज्यों की सरकारें निर्णय लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed