फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Petition Filed in Punjab Haryana High Court Against Punjab University

पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा विधि पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा न लेने के फैसले को दी गई तीसरी बार चुनौती

Sat, 17 Oct 2020 03:13 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 17 Oct 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
Petition Filed in Punjab Haryana High Court Against Punjab University
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट
पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा पांच वर्षीय विधि पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा न करवाने के निर्णय को अब तीसरी बार हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनौती दी गई है। शक्रवार को मामले में पीयू द्वारा जवाब देने के लिए समय मांगने पर हाईकोर्ट ने  हर हाल में एक सप्ताह में जवाब दायर करने के आदेश देते हुए सुनवाई 21 अक्तूबर तक स्थगित कर दी है।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर चिराग मल्ली ने एडवोकेट अभिनव गुप्ता के जरिए हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बताया है कि पंजाब विश्वविद्यालय ने पांच वर्षीय कानून पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा  न करवाने का निर्णय लिया था। इसको उन्होंने हाईकोर्ट में चुनौती दे दी थी। तब हाईकोर्ट ने पीयू से पूछा था कि जब देश भर में कई परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं तो  इस पाठ्यक्रम के लिए क्यों नहीं?
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने पीयू को इस निर्णय पर दोबारा गौर कर नए सिरे से निर्णय लेने के आदेश देते हुए याचिका का निपटारा कर दिया था। हाईकोर्ट के  आदेश के बाद पीयू ने फिर परीक्षा आयोजित न करने का और बारहवीं के अंकों के आधार पर दाखिले लेने का निर्णय किया था। याचिकाकर्ता ने इस निर्णय को फिर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनौती दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 सितंबर को चीफ जस्टिस की खंडपीठ ने फिर याचिका का निपटारा करते हुए एक बार फिर इस निर्णय पर पुनर्विचार करने के आदेश दे दिए थे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी पीयू अपने निर्णय पर कायम रहा। अब फिर याचिकाककर्ता ने इस निर्णय को हाईकोर्ट में चुनौती दे दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed