फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Person's Car stolen from Sukhna Lake car parking

सुखना लेक घूमने आए व्यक्ति की कार पार्किंग से चोरी

Fri, 14 Feb 2020 06:36 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Person's Car stolen from Sukhna Lake car parking
चंडीगढ़। सुखना स्थित नंबर-2 सीढ़ियों के पास से एक पंजाब नंबर की एसेंट कार चोरी हो गई। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब पीड़ित कार को खड़ी कर सुखना लेक पर सैर करने चला गया। पार्किंग वाली जगह पर गाड़ी नहीं मिलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राशविंदर सिंह (26) ने बताया कि वह मोहाली के सेक्टर-68 निवासी है। वह चंडीगढ़ पीजीआई ब्लड बैंक में काम करते हैं। बीते वीरवार को वह सफेद रंग की एसेंट कार (नं. पीबी-05-बी-0014) से सुखना लेक घूमने आया था। इस दौरान उन्होंने सुखना की नंबर-2 सीढ़ियों के पास कार को पार्क करके सैर करने चला गया। थोड़ी देर बाद वापस लौटा तो कार वहां नहीं थी। आसपास काफी तलाश की लेकिन कार कहीं नहीं मिली। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। वहीं पुलिस अब घटनास्थल और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दी है जिससे आरोपियों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed