फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Permission to Flyover Project on Tribune Chowk Round About in Chandigarh

खुशखबरीः ट्रिब्यून चौक फ्लाईओवर को मिली हरी झंडी, दो चरणों में होगा निर्माण, ये है प्रोजेक्ट

Wed, 23 Jan 2019 01:37 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 23 Jan 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
Permission to Flyover Project on Tribune Chowk Round About in Chandigarh
चंडीगढ़ का ट्रिब्यून चौक - फोटो : amar ujala
चंडीगढ़ में ट्रिब्यून राउंड अबाउट पर फ्लाईओवर बनाने का रास्ता साफ हो गया है। बीते एक साल से अधर में लटके इस प्रोजेक्ट को मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे ने हरी झंडी दे दी है। मंत्रालय की ओर से शहर में बनने वाले ट्रिब्यून फ्लाईओवर के पहले चरण के लिए 386 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। दो साल में पहले चरण का काम पूरा हो जाएगा। खास बात यह है कि प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा के प्रयासों से यह प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है। फिलहाल यूटी प्रशासन प्रशासन को अभी मंत्रालय की फाइल मिली नहीं है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मंत्रालय से फाइल आते ही फरवरी माह से फ्लाईओवर का काम शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि हाल ही में एडवाइजर मनोज परिदा ने ट्रिब्यून चौक पर बनने वाले फ्लाईओवर के संदर्भ में मंत्रालय से बात करने के संकेत दिए थे। बताया जाता है कि एडवाइजर ने प्रशासन की ओर से लेटर भी मंत्रालय को भेजा था। इसी के तहत मंत्रालय की ओर से तेजी दिखाई गई। अब प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन जल्द ही इसके लिए टेंडर मांगेगा। प्रोजेक्ट की पूरी लागत मंत्रालय ही वहन करेगा। फंड की स्वीकृति के साथ ही अब प्रोजेक्ट को शुरू होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।
विज्ञापन


दो चरणों में बनेगा फ्लाईओवर
ट्रिब्यून चौक पर बनने वाला फ्लाईओवर दो चरणों में बनेगा। पहले चरण में ट्रिब्यून चौक की ओर जीएमसीएच राउंड अबाउट के 300 मीटर पहले से रेलवे ओवरब्रिज तक 1.5 किलोमीटर तक बनेगा। दूसरे चरण में यह जीरकपुर फ्लाईओवर तक करीब 5 किलोमीटर तक बनने का प्रस्ताव है। इसके अलावा चंडीगढ़ से जीरकपुर तक एलेवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नितिन गडकरी ने की थी घोषणा
बता दें कि वर्ष 2016 में चंडीगढ़ दौरे के दौरान मंत्रालय के मुखिया नितिन गडकरी ने ट्रिब्यून चौक पर फ्लाईओवर प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। इस मुद्दे को स्थानीय सांसद किरण खेर की ओर से उठाया गया था। ट्रिब्यून चौक पर 1.5 किलोमीटर तक बनने वाले फ्लाईअओवर के लिए मंत्रालय के द्वारा 250 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे लेकिन सांसद किरण खेर की मांग पर गडकरी ने इसका बजट बढ़ाकर 386 करोड़ रुपये कर दिया। खेर ने फ्लाईओवर के निर्माणकार्य को लेकर कई बार गडकरी से मुलाकात भी की है।

ट्रिब्यून फ्लाईओवर को मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। सभी तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी करके जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
- मनोज परिदा, एडवाइजर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed