फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Permission for Corona Virus Test in PGI Chandigarh and Medical College Amritsar

कोरोना वायरस: अमृतसर और चंडीगढ़ में कन्फर्मेशन टेस्ट को मिली मंजूरी, बच्चे की रिपोर्ट नेगेटिव

Fri, 13 Mar 2020 10:21 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 13 Mar 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
Permission for Corona Virus Test in PGI Chandigarh and Medical College Amritsar
प्रतीकात्मक फोटो
कोविड-19 का पता लगाने के लिए अब पंजाब के दो प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में कन्फर्मेशन टेस्ट की प्रक्रिया आगामी मंगलवार को शुरू हो जाएगी। अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थित इंफ्लुएंजा लैब और पीजीआई चंडीगढ़ में कन्फर्मेशन टेस्ट के लिए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने स्वीकृति दे दी है। टेस्ट के लिए री-एजेंट का बड़ा भाग अमृतसर भेजा गया है। अगले सप्ताह से इसे शुरू कर दिया जाएगा। अमृतसर स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थित इंफ्लुएंजा लैब में संदिग्ध मरीजों के लगातार टेस्ट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में यहां आरटीपीसीआर मशीन के जरिए मरीज के ई-जीन की जांच की जा रही है। यह कोरोना का प्राथमिक टेस्ट है। ई-जीन में कोरोना के लक्षण मिलने पर पुष्टि के लिए ओआरएफ वन-बी और आरटीपीआर टेस्ट किया जाता है। यह टेस्ट पुणे स्थित नेशनल वायरोलॉजी लैब में होता है। अब मेडिकल कॉलेज में ओआरएफ वन-बी और आरटीपीआर टेस्ट किया जाएगा। इसके लिए कुछ जरूरी री-एजेंट की जरूरत होती है, जिसका पचास प्रतिशत हिस्सा इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने अमृतसर भेजा है।
विज्ञापन


अमृतसर के साथ-साथ पीजीआई चंडीगढ़ में भी दूसरे चरण का टेस्ट होगा। पटियाला मेडिकल कॉलेज में फिलहाल संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग की जाएगी।सिविल सर्जन डॉ. प्रभदीप कौर जोहल के अनुसार गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल एक चार साल के बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। दो नए मरीज दाखिल हुए हैं, जिनके सैंपल लिए गए हैं। दोनों की हालत स्थिर है। अस्पताल में तीन पुराने मरीज भी दाखिल हैं। इनमें दो की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, एक पॉजीटिव है। तीनों की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंफ्लुएंजा लैब में अब तक छह संदिग्धों की जांच

इंफ्लुएंजा लैब में अब तक छह संदिग्धों की जांच की जा चुकी है। पांच की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि एक की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। दरअसल, दुबई से आए एक शख्स के रक्त एवं गले से स्वैब का सैंपल लेकर जांच के लिए इंफ्लुएंजा लैब भेजा गया था। यह सैंपल किसी कारणवश खराब हो गया।

ऐसे में दोबारा सैंपल लेकर मशीन में रखा गया है, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार तक आएगी। पीजीआई चंडीगढ़ में कन्फर्म टेस्ट होगा। इससे संबंधित जिले एसएएस नगर मोहाली, एबीएस नगर और होशियापुर हैं। मेडिकल कॉलेज अमृतसर में कन्फर्म टेस्ट होगा।

इससे संबंधित अमृतसर, जालंधर, फिरोजपुर, गुरदासपुर, कपूरथला, पठानकोट, तरनतारन और मोगा हैं। मेडिकल कॉलेज पटियाला में स्क्रीनिंग होगी। इससे संबंधित जिले पटियाला, बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, मानसा, संगरूर, मुक्तसर, लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब है।

पटियाला : तीसरे संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट भी निगेटिव
कोरोनावायरस के तीसरे संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद उसे सरकारी राजिंदरा अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इससे पहले भी पटियाला में दो संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी।

सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि जिन तीन संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव रही है, उनमें से एक दुबई, दूसरा कतर व तीसरा साउथ कोरिया से लौटा था। इन तीनों को बुखार के साथ खांसी व जुकाम था। तीनों निजी चिकित्सा संस्थान में गए थे जहां से उन्हें सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भेजा गया था।

सीएमओ ने बताया कि दो संदिग्ध मरीजों को उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव रहने पर पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया था। वीरवार को तीसरे संदिग्ध को घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि वीरवार को कोई नया शक्की मरीज सामने नहीं आया। वीरवार को सेहत विभाग की ओर से दो मॉक ड्रिल करके इस बीमारी के बारे में सचेत किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed