Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Performed havan and prayed for happiness, peace and prosperity

Chandigarh News: हवन कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की

Thu, 01 May 2025 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Performed havan and prayed for happiness, peace and prosperity
मनीमाजरा। शास्त्री ब्राह्मण वेलफेयर संगठन की ओर से भगवान परशुराम जयंती मनाई गई। पावन अवसर पर मनीमाजरा के शिव मंदिर खेड़ा में विशेष आयोजन किया गया। संगठन के प्रधान रामेश्वर गिरी ने बताया कि परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ खेड़ा पूजन से किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद हवन का आयोजन हुआ, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इसके कीर्तन मंडली ने भजन-कीर्तन किया।इससे समस्त वातावरण भक्तिमय हो गया। दोपहर 12:00 बजे लंगर लगाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रधान रामेश्वर गिरी ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अन्याय, अधर्म और अनीति के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया।
विज्ञापन

विशेष रूप से वार्ड-4 की पार्षद सुमन शर्मा, ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसएस परवाना, वरिंदर शर्मा, महंत मनोज शर्मा, रविकांत शर्मा, प्रवीण शर्मा, विशाल शर्मा, देविंदर शर्मा, शुभकरण शर्मा, गुलशन आचार्य, मदनलाल आचार्य, अरुण शर्मा, संजय शर्मा रामकुमार शर्मा, प्रदीप शर्मा, श्यामलाल शर्मा, सुनील व्यास, अनिल भारद्वाज, ओमप्रकाश, बुद्धि राजा और कई अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article