{"_id":"5c2247c3bdec2256b61c1f38","slug":"peoples-sick-in-rajpura-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपुरा में लंगर खाने से 59 लोग हुए बीमार, दस्त और उल्टी होने पर अस्पताल में दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपुरा में लंगर खाने से 59 लोग हुए बीमार, दस्त और उल्टी होने पर अस्पताल में दाखिल
Wed, 26 Dec 2018 12:31 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजपुरा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजपुरा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बीमार युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुरा में जीटी रोड पर सोमवार शाम लंगर खाने के बाद गांव फरीदपुर गुजरां के करीब 59 लोग बीमार हो गए। इनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं। गांव फरीदपुर गुजरा निवासी बलकार सिंह और गुरप्रदीप सिंह ने बताया कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों की याद में श्री फतेहगढ़ साहिब में लगने वाले शहीदी जोड़ मेले के संबंध में सोमवार शाम को गांव की संगत ने जीटी रोड पर लंगर लगाया था।
विज्ञापन
गांव के कई लोगों ने लंगर में बनाई सब्जी-रोटी का प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद लोगों को दस्त और उल्टियां होने लगीं। बीमार लोगों ने गांव में स्थित मेडिकल स्टोर और निजी अस्पताल से दवा ली। इसके बाद भी हालत ठीक नहीं होने पर बीमार लोगों को सिविल अस्पताल राजपुरा में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
इमरजेंसी वार्ड में इलाज कर रहे डॉ. नरेश बंसल ने बताया कि सोमवार को 42 लोगों को सिविल अस्पताल लाया गया था। निजी अस्पताल में दाखिल 17 लोग मंगलवार को सिविल अस्पताल पहुंचे। सभी बीमार लोगों की तबीयत स्थिर है। खतरे की कोई बात नहीं है। उन्होंने आशंका जताई कि लंगर बनाते समय कोई गलत चीज गिर गई होगी।
विज्ञापन