{"_id":"60f672980b77290cdb26c246","slug":"people-studied-from-chandigarh-appreciate-the-safe-environment-of-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: भरोसा और सुरक्षा देता ये शहर है शिक्षा और कला का गढ़, दिलों में बसती है इसकी खास छवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: भरोसा और सुरक्षा देता ये शहर है शिक्षा और कला का गढ़, दिलों में बसती है इसकी खास छवि
Tue, 20 Jul 2021 12:23 PM IST
निवेदिता वर्मा
कविता बिश्नोई, अमर उजाला, चंडीगढ़।
कविता बिश्नोई, अमर उजाला, चंडीगढ़।
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:23 PM IST
सार
सीखने के लिए पूरे विश्व में चंडीगढ़ जैसा शहर नहीं है। यहां बेहतरीन स्कूल और कॉलेज उपलब्ध हैं। दूसरे शहरों के बच्चों को शिक्षा के लिए घर से दूर जाना पड़ता है। चंडीगढ़ में रहने वालों के लिए ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
चंडीगढ़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के कई विद्यार्थी आज देश- विदेश में शहर का नाम रोशन कर रहे हैं। यहां से निकलने वाले बहुत से कामयाब लोगों ने आईटी कंपनी की स्थापना कर हजारों लोगों को रोजगार दिया। अभिनय के दम पर बॉलीवुड में नाम कमाया। बिजनेस के लिए जरिए नई ऊंचाइयों को छुआ है। चंडीगढ़ अमर उजाला के स्थापना दिवस के अवसर पर ऐसे चर्चित लोगों से उनके अनुभव के बारे में पूछा गया। उनका कहना था कि एक विद्यार्थी के लिए आगे बढ़ने में अच्छी शिक्षा और अच्छा वातावरण बहुत अहम है। इसमें मिसाल कायम करता है चंडीगढ़।
विज्ञापन
कला और ड्रामा का हब है चंडीगढ़
मैंने इसी शहर के स्कूल बाल मंदिर-22 से थिएटर करना शुरू किया। इसके बाद डीएवी स्कूल-8 और सरकारी कॉलेज-11 में थिएटर को और आगे बढ़ाया। शिक्षा के साथ चंडीगढ़ में कला के बहुत अच्छे गुरू मिलते हैं। शहर की बदौलत ही मुझे पंजाबी और बॉलीवुड सिनेमा में काम करने का मौका मिला। पंजाबी सिनेमा की शुरुआत चंडीगढ़ से हुई। कला का हब होने के कारण यहीं से कई पंजाबी ड्रामा के चैनल शुरू हुए। -सुविंदर विक्की, फिल्म अभिनेता
विज्ञापन
शहर ने सिखाए एक्टिंग के गुर
चंडीगढ़ से ही मुख्य थिएटर में काम करना शुरू किया। हालांकि शुरुआत में मेरा मन एनएसडी दिल्ली जाने का था, वहां दाखिला नहीं मिलने पर साक्षात्कार पैनल में मौजूद अदाकारा नीलम मान सिंह ने मुझे पंजाब यूनिवर्सिटी थिएटर विभाग में दाखिले की सलाह दी। जहां मुझे ड्रामा के बहुत अच्छे शिक्षक मिले और मैंने नीलम मान सिंह के साथ ही शहर में थिएटर करना शुरू किया। मुझे पहला प्रोजेक्ट पंजाबी फिल्म के लिए पंजाब कला भवन में एक्ट के दौरान मिला था। इस शहर में सीखने के लिए अनंत संभावनाएं हैं, बस सीखने और काम करने की भावना होनी चाहिए। -जगजीत सिंह संधू, एक्टर
विज्ञापन
सीखने के लिए पूरे विश्व में ऐसा शहर नहीं
चंडीगढ़ में अच्छी शिक्षा सुविधाओं के साथ बेहतर पर्यावरण भी है। यहां कला, विज्ञान, इंजीनियरिंग की शिक्षा एक ही जगह मिल जाएगी। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मैं यहीं की रहने वाली हूं। सीखने के लिए पूरे विश्व में ऐसा शहर नहीं है। मुझे घर में रहते हुए स्कूल और कॉलेज दोनों की अच्छी शिक्षा मिली। दूसरे शहरों के बच्चों को शिक्षा के लिए घर से दूर जाना पड़ता है। इसके साथ ही बिजनेस और आईटी कंपनियों के लिए भी यहां बहुत संभावनाएं हैं, क्योंकि कोरोना के बाद लोग शहर को रहने के लिए देश में सबसे उपयुक्त मानते हैं। -प्रतिका मेहता फाउंडर, सोकसोहो
कामकाजी महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर
कामकाजी महिलाओं के लिए चंडीगढ़ सबसे सुरक्षित शहर है, क्योंकि यहां के लोगों के साथ पुलिस प्रणाली भी अच्छी है। दूसरा इस शहर में हर कोई रहना चाहता है, उसका कारण यहां की बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं हैं। मेरी कंपनी के विश्व के कई शहरों में दफ्तर हैं, लेकिन यहां की शांति व पर्यावरण को देखते हुए मुझे इस शहर में काम करना पसंद है। युवाओं के लिए इस शहर में बहुत संभावनाएं हैं। यहां हर तरह की शिक्षा के बेहतर संस्थान हैं। -कोमल शर्मा, फाउंडर, टीटी कंसलटेंट्स