फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People paste stickers on his gate in protest of BJP in Hisar

हरियाणा में भाजपा का विरोध, घर के बाहर लगाया स्टिकर, लिखा- ‘बीजेपी प्रत्याशी डोरबेल न बजाएं’

Sun, 09 Dec 2018 04:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Updated Sun, 09 Dec 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
People paste stickers on his gate in protest of BJP in Hisar
BJP - फोटो : BJP

हरियाणा में बीजेपी का विरोध नए तरीके से होना शुरु हो गया है। यहां नगर नगम चुनाव होने हैं। इसके लिए लोगों ने विरोध का नया तरीका भी चुन लिया है। हिसार में लोगों ने घरों के बार लिख दिया है कि बीजेपी प्रत्याशी डोरबेल न बजाएं। बहिष्कार का यह अभियान दूसरे शहरों में भी जा पहुंचा है।

विज्ञापन

दरअसल, ये लोग एन्हांसमेंट की री कैलकुलेशन को लेकर अपना विरोध जता रहे हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से एन्हांसमेंट की री कैलकुलेशन की घोषणा की थी।
विज्ञापन


हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर्स कन्फेडरेशन के पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश कन्वीनर यशवीर मलिक के नेतृत्व में हिसार के सेक्टर 16-17 में हुई। बैठक में 12 दिसंबर को बीजेपी विरोध दिवस मनाने का फैसला किया गया। इस दिन हिसार, पानीपत और रोहतक में बड़े स्तर पर जुलूस निकालकर शहरवासियों को बीजेपी के खिलाफ वोट करने का आह्वान किया जाएगा। हिसार में क्रांतिमान पार्क में सेक्टरवासी एकत्रित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


13 दिसंबर को करनाल में इकट्ठे होंगे सेक्टरवासी 
हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर्स कन्फेडरेशन के प्रदेश कन्वीनर यशपाल मलिक ने बताया कि 13 दिसंबर को सेक्टरवासी सीएम सिटी में इकट्ठा होंगे। यहां भी बीजेपी विरोधी जुलूस निकाला जाएगा। बाजारों में जाकर सेक्टरवासी शहरवासियों को नगर निगम चुनाव के दौरान बीजेपी के मेयर व पार्षद उम्मीदवारों को वोट नहीं देने का आह्वान करेंगे। हिसार सहित 14 जिलों में बैठक हुई है। 

 
एक बार फिर बरगलाने का लगाया आरोप 
बैठक में जिला प्रधान सतपाल ठाकुर, सेक्टर 1-4 के प्रधान कर्नल चतरसिंह गोयत, डीपी ढुल, सेक्टर 3-5 के प्रधान बलवंत बूरा, नितिन गांधी, सेक्टर 9-11 से बीर सिंह बामल, सुखबीर दूहन, सेक्टर-15 से प्रधान योगराज गर्ग, एलएस कौशिक, सेक्टर 16-17 से दलीप खर्ब, नरेंद्र पिलानिया कृष्ण सिंधु, अर्बन एस्टेट से दिनेश बिश्नोई, ओपी खर्ब आदि ने आरोप लगाया कि एक बार फिर बीजेपी सरकार बरगलाने का काम कर रही है। जब तक किसी भी फैसले का नोटिफिकेशन जारी नहीं होता, तब तक सेक्टरवासी बीजेपी का विरोध जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा चार जजों की कमेटी बनाने के बाद भी वही हालात हैं, तो कैसे विश्वास किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed