फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People of these villages do not celebrate Diwali

पांच साल से इन आधा दर्जन गांवों के लोग नहीं मानते हैं दिवाली, जानिए क्या है वजह

Wed, 07 Nov 2018 01:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब) Updated Wed, 07 Nov 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
People of these villages do not celebrate Diwali
डेमो पिक

आधा दर्जन से ज्यादा गांवों के लोग दिवाली पर पटाखे नहीं चलाते हैं। यह पिछले कई सालों से हो रहा है। यहां के लोग पटाखों की जगह पौधा रोपण कर दिवाली का त्यौहार मनाते हैं। यह गांव पंजाब के बठिंडा जिले में पड़ते हैं। दरअसल, तेल डिपो व रिफाइनरी होने के कारण सुरक्षा के लिहाज से आधा दर्जन के करीब गांवों के निवासी इस बार भी पटाखों के साथ दीपावली नहीं मना पाएंगे।

विज्ञापन


ग्रामीण पटाखे चलाने के बजाए पौधे लगाकर दीपावली मनाएंगे। जिला प्रशासन ने तेल डिपो के साथ लगते गांव फूस मंडी, भागू और रिफाइनरी के साथ लगते गांव कणकवाल, फुल्लोमिटठी, पकका कलां, बाघा के लोगों को दीपावली पर सुरक्षा के लिहाज से पटाखे चलाने के लिए रोका गया है।

विज्ञापन

People of these villages do not celebrate Diwali
demo pic

इसके अलावा इलाके में दीपावली के दिन कोई भी ज्वलनशील पदार्थ नहीं जाने दिया जाता, जिससे रिफाइनरी व तेल डिपो की सुरक्षा को खतरा हो। फूस मंडी निवासी राजविंदर कौर ने बताया कि गांव के पिछले पांच वर्षों से लगातार दीपावली का त्यौहार नहीं मना रहे है। उनके गांव के बिलकुल साथ तेल के तीन डिपो और आर्मी का आयुध डिपो होने के कारण दीपावली के दिन कभी भी उनके गांव के लोगों ने पटाखे नहीं चलाए।

गांव में पौधे लगाकर प्रदूषण रहित दीपावली मनाई जाती है। उन्होंने बताया कि गांव के लोग अपने घरों की सजावट तक नहीं करते। गुरू गोबिंद सिंह तेल शोधक कारखाना रिफाइनरी के समीप गांव फुल्लोमिटठी निवासी सुखजिंदर सिंह ने बताया कि जब से उनके गांव के पास रिफाइनरी लगी है तब से अन्य नजदीकी गांव के लोगों ने दीपावली का त्यौहार नहीं मनाया है। गांव के लोग प्रदूषण रहित दीपावली मनाकर अपने अपने गांव व खेतों में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाते है, जिससे पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed