फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People of Haryana celebrates Neeraj Chopra Win in Tokyo Olympic

गोल्ड मिलते ही झूमा हरियाणा: नीरज की शानदार सफलता पर हर घर में मना जश्न, बजे ढोल, बंटीं मिठाइयां

Sat, 07 Aug 2021 07:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 07 Aug 2021 07:08 PM IST
सार

नीरज की इस ऐतिहासिक जीत पर हरियाणा के खेल प्रेमी झूम उठे। नीरज के गांव खंडरा के हर घर में मिठाई बंटी। लोगों ने ढोल की थाप पर जमकर डांस किया और गोल्ड मिलने पर खुशी जताई। 

विज्ञापन
People of Haryana celebrates Neeraj Chopra Win in Tokyo Olympic
पानीपत में जश्न मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में शनिवार को हरियाणा के खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीत लिया। नीरज की इस ऐतिहासिक जीत पर हरियाणा के खेल प्रेमी झूम उठे। नीरज के गांव खंडरा के हर घर में मिठाई बंटी। लोगों ने ढोल की थाप पर जमकर डांस किया और गोल्ड मिलने पर खुशी जताई। 
विज्ञापन


पानीपत के गांव खंडरा के नीरज चोपड़ा ने धमाकेदार तरीके से फाइनल में प्रवेश किया था और बाकी खिलाड़ी उनके आसपास भी नहीं दिखे। ऐसे में शनिवार को सभी निगाहें नीरज पर थी। भाला फेंक के मुकाबले में उनके प्रदर्शन के बाद ओलंपिक में स्वर्ण की उम्मीद बढ़ गई थी। नीरज ने भी किसी को निराश नहीं किया। मुकाबले को लेकर उनका परिवार और एथलेक्टिस फेडरेशन उत्साहित था। 
विज्ञापन



नीरज के चाचा भीम चोपड़ा ने बताया कि शनिवार को पूरा परिवार मिलकर नीरज का फाइनल मुकाबला देख रहा था। परिवार ने प्रभु से नीरज की सफलता की प्रार्थना की थी। उन्हें विश्वास था कि नीरज देश का नाम रोशन करके ही लौटेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे गांव ने एक साथ देखा मैच
एथलेक्टिक्स फेडरेशन हरियाणा की ओर से गांव खंडरा में शनिवार को 10 बाई 10 फुट की स्क्रीन लगाई गई थी। नीरज के घर के सामने ही यह स्क्रीन स्थापित की गई। पूरे खंडरा निवासियों न नीरज का मुकाबला देखा। एथलेटिक्स फेडरेशन हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान ने बताया कि मुकाबला देखने दूर दराज के लोग गांव खंडरा आए। एथलेटिक्स फेडरेशन हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि फेडरेशन की पूरी टीम ने नीरज चोपड़ा से फोन पर बात की थी और उन्हें शनिवार के मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दीं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed