{"_id":"61cb1cc64e167c653339d483","slug":"people-of-haryana-are-hiding-their-caste-in-the-survey","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे में अपनी जाति छुपा रहे हरियाणवी: 45.5 फीसदी शहरी तो ग्रामीण क्षेत्र के 23 प्रतिशत लोगों ने नहीं दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वे में अपनी जाति छुपा रहे हरियाणवी: 45.5 फीसदी शहरी तो ग्रामीण क्षेत्र के 23 प्रतिशत लोगों ने नहीं दी जानकारी
Tue, 28 Dec 2021 07:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 28 Dec 2021 07:48 PM IST
सार
हरियाणा सरकार की योजना है कि भविष्य में सभी सरकारी योजनाएं परिवार पहचान पत्र से जोड़ी जाएं। इसलिए जाति के डाटा के वेरीफाई किया जा रहा है। नए साल से सरकार ने इसकी तैयारी कर रखी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रमाण पत्र
- फोटो : istock
विस्तार
हरियाणा के लोग प्रदेश सरकार को अपनी जाति बताने में हिचकिचा रहे हैं। परिवार पहचान पत्र से प्राप्त डाटा के आधार पर सरकार जाति वेरीफाई को लेकर सर्वे करा रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक शहरी क्षेत्र में 45.5 और ग्रामीण क्षेत्र में 23 प्रतिशत लोगों ने अपनी जाति की जानकारी नहीं दी। इस कार्य को समय पर पूरा कराने को लेकर प्रदेश सरकार ने सभी डीसी को दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार की योजना है कि भविष्य में सभी सरकारी योजनाएं पीपीपी (परिवार पहचान पत्र) से जोड़ी जाएं। बुढ़ापा पेंशन, राशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र आदि इसी से जोड़े जाएं। इस लिए जाति के डाटा के वेरीफाई किया जा रहा है। नए साल से सरकार ने इसकी तैयारी कर रखी है।
विज्ञापन
संबंधित व्यक्ति की आय, आयु और शैक्षणिक योग्यता की पूरी जानकारी सरकार के पास होगी। पीपीपी बनवाते समय संबंधित व्यक्ति से उसकी जाति पूछी जाती है, इसमें जनरल, एससी और बीसी आदि कॉलम भरने होते हैं। इसी आधार पर सरकार अब इस डाटा को वेरीफाई कर रही है। लेकिन लोग अपनी जाति की जानकारी देने से बच रहे हैं। शहरी क्षेत्र के 8 जिले ऐसे हैं, जहां पर 90 प्रतिशत से अधिक जानकारी लंबित है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में कई जिलों में डाटा वेरीफाई नहीं हुआ है।
विज्ञापन
जिला शहरी ग्रामीण (पेंडिंग प्रतिशत में)
- अंबाला 43.9 9.7
- भिवानी 91.4 24.5
- चरखीदादरी 99.9 33.6
- फरीदाबाद 38.1 7.4
- फतेहाबाद 90.4 20.7
- गुरुग्राम 31.9 39.4
- हिसार 96.0 34.2
- झज्जर 99.8 11.6
- जींद 3.8 20.6
- कैथल 14.6 3.9
- करनाल 35.9 18.5
- कुरुक्षेत्र 20.5 23.6
- महेंद्रगढ़ 99.9 51.8
- नूंह 15.5 5.0
- पलवल 33.0 33.4
- पंचकूला 51.8 17.9
- पानीपत 1.7 9.1
- रेवाड़ी 31.5 20.6
- रोहतक 22.1 9.3
- सिरसा 88.8 35.4
- सोनीपत 47.2 35.3
- यमुनानगर 62.8 28.4
- कुल 45.5 23.2