{"_id":"60d7ffbb8ebc3e2ee70ea7e4","slug":"people-faced-jam-during-farmers-protest-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का प्रदर्शन: चंडीगढ़ में ढाई घंटे तक यातायात रहा बाधित, शराब ठेकों पर उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का प्रदर्शन: चंडीगढ़ में ढाई घंटे तक यातायात रहा बाधित, शराब ठेकों पर उमड़ी भीड़
Sun, 27 Jun 2021 10:11 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:11 AM IST
सार
शनिवार को तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों ने राजभवन कूच किया। इस दौरान चंडीगढ़ में लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। किसान पैदल और ट्रैक्टर के साथ शहर में दाखिल हुए। इन्हें रोकने के लिए शहर में जगह-जगह भारी पुलिस बल की तैनाती रही। पूरा दिन माहौल गहमागहमी भरा रहा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में ठेके पर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन कृषि कानूनों के विरोध में चंडीगढ़ पहुंचकर राजभवन तक मार्च करने के किसान संगठनों के एलान के बावजूद पुलिस की सारी तैयारी धरी रह गई। मटौर बैरियर से चंडीगढ़ में प्रवेश के बाद किसान शहर के कई जगहों पर ढाई घंटे तक डटे रहे, जिससे यातायात बाधित रहा। वहीं, जाम में फंसे वाहन चालकों को परेशानियां झेलनी पड़ीं। नौबत यहां तक आई कि पुलिस को फौरन जगह-जगह यातायात रूट में बदलाव करना पड़ा। इससे भी कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी।
विज्ञापन
किसानों के चंडीगढ़ में प्रवेश की सूचना पर पुलिस ने मटौर बैरियर और हाउसिंग बोर्ड चौक सीमा समेत कुल 13 स्थान को चिह्नित किए थे। शनिवार को जब किसान चंडीगढ़ में घुसे तो पुलिस ने मटौर बैरियर से लेकर वाईपीएस चौक, जेडब्ल्यूए मैरिएट, अरोमा लाइट प्वाइंट, सेक्टर 17/18 लाइट प्वाइंट, प्रेस लाइट प्वाइंट समेत अन्य कई रूट में अचानक से बदलाव कर दिया। ऐसे में वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आरोमा लाइट प्वाइंट समेत कई जगह पर भीषण जाम लगा गया। कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया गया। कई जगहों पर लोग आपस में भिड़ते भी दिखे।
विज्ञापन
शराब ठेकों पर उमड़ी भीड़
चंडीगढ़ में हजारों की संख्या में किसानों की भीड़ घुस आई थी। ऐसे में शहर के कई ठेकों पर लंबी कतारें नजर आईं। सेक्टर-35, सेक्टर-22 समेत अन्य शराब ठेके के बाहर भी लंबी लाइनें लगी थीं। बता दें कि इस तरह के दृश्य पहले भी कई बार दिखे हैं।
विज्ञापन
एसएसपी ने पुलिसकर्मियों की थपथपाई पीठ
एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि हरियाणा और पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त भागीदारी रही। शांतिपूर्ण ढंग से किसानों ने अपना ज्ञापन सौंपा है। किसी तरह की कोई अनहोनी नहीं हुई है। वहीं, किसान समर्थकों के वापस लौटने के बाद एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों की पीठ थपथपाई और कहा कि उनके सहयोग से बेहतर काम किया गया है।