फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   people cheat on the name of giving jobs, panchkula news

दुष्कर्म के आरोप में पकड़ा तो खुला कारनामों का काला-चिट्ठा, पुलिस भी दंग

Fri, 07 Jul 2017 09:40 AM IST
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 07 Jul 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
people cheat on the name of giving jobs, panchkula news
गिरफ्तार - फोटो : gettty
क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी ने लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर 20 से लाखों की ठगी की। दुष्कर्म के आरोपी ने विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल गुज्जर को अपना रिश्तेदार और मंत्री नायब सिंह सैनी का पीए बताकर सिर्फ ट्राइसिटी ही नहीं पंजाब, हरियाणा सहित हिमाचल के करीब 20 से 25 लोगों को अपना निशाना बना चुका है।
विज्ञापन


बुधवार को महिला द्वारा दुष्कर्म की शिकायत पर पकड़े जाने के बाद लोगों को पंचकूला नाडा गांव निवासी प्रापर्टी डीलर जसबीर सिंह की सच्चाई का पता चला। उसके बाद पीड़ित लोगों ने सीएम विंडो सहित पंचकूला के सेक्टर-5 के थाने में जसबीर सिंह के खिलाफ लाखों की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। फिलहाल अभी दो पीड़ितों ने ही शिकायत दी है। कई पीड़ित यूपी के हैं जो शिकायत देने के लिए चले हैं।
विज्ञापन


पत्नी ने दी शिकायत- मेरे पति अजय से तीन लाख रुपये ठगे
पंचकूला सेक्टर-14 हाउसिंग बोर्ड निवासी रेखा देवी ने सीएम विंडो में दी गई शिकायत में बताया है कि पंचकूला अदालत के बाहर मेरे पति अजय कुमार से 25 मई 2017 को जसबीर सिंह की मुलाकात हुई थी। उसने अपने आप को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल गुज्जर का रिश्तेदार और मंत्री नायब सिंह सैनी का पीए बताकर कहा कि उसकी विधानसभा में ऊपर तक पहुंच है। कोर्ट के बाहर मुलाकात होने के बाद रेखा के पति अजय कुमार से जसबीर सिंह कई बार मिला। उसने कहा कि विधानसभा में वह क्लर्क की नौकरी लगा सकता है। जिसमें मासिक वेतन तीस हजार रुपये मिलेगा। इसके लिए उसने 6 लाख रुपये मांगे। सीएम विंडो में दी शिकायत के मुताबिक रेखा के पति अजय कुमार ने जसबीर को पंचकूला के सेक्टर-5 फायर स्टेशन स्थित शिव मंदिर लाइट प्वाइंट के पास 29 मई 2017 को एक लाख साठ हजार रुपये कैश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 जून 2017 को एक लाख चालीस हजार रुपये चेक के जरिये दिए। कुल तीन लाख रुपये अजय ने जसबीर को दिए। विश्वास के लिए जसबीर ने तीन तीन लाख रुपये के दो चेक अजय कुमार को पंचकूला के सेक्टर-25 स्थित केनरा बैंक में दिए। इसके बाद तीस जून 2017 को जसबीर ने अजय को रेखा का एक हरियाणा विधानसभा का साक्षात्कार पत्र रोल नंबर के साथ दिया। जिसमें 5 जुलाई 2017 की इंटरव्यू डेट थी। जब अजय ने 2 जुलाई को हरियाणा विधानसभा में पता किया तो मामला फर्जी निकला। उसके बाद जो चेक जसबीर ने अजय को दिया था, उसे बैंक में अजय ने लगाया तो चेक बाउंस हो गया। क्योंकि जसबीर के अकाउंट में एक भी पैसा नहीं था। इतना ही नहीं जसबीर ने कंवर पाल गुज्जर के नाम का भी एक चेक जसबीर ने अजय को दिया है जो फर्जी है।

हिमाचल का रवि था अगला टारगेट      

people cheat on the name of giving jobs, panchkula news
arrest - फोटो : demo
क्लर्क और ड्राइवर के नाम पर ठगी             
मनीमाजरा निवासी मनीष सोनी ने बताया की जीवन बीमा एजेंसी में वह एजेंट है। मनीष का कहना है कि नाडा गांव सेक्टर-31 निवासी जसबीर सिंह एलआईसी कराने के बहाने उससे 22 मई 2017 को मिला। उसने बीमा करने के लिए बीस हजार रुपये भी दिए। जसबीर ने मनीष को बताया कि वह विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल गुज्जर का रिश्तेदार है और विधानसभा में जॉब करता है। उसकी ऊपर तक पहुंच है।

मनीष ने बताया कि आरोपी ने झांसा देते हुए बताया कि विधानसभा में क्लर्क और एलडीसी क्लर्क की 18 पोस्ट निकली हैं। वह उसे विधान सभा में एलडीसी क्लर्क लगवा देगा। जिसका मासिक वेतन चालीस से पचास हजार रुपये मिलेगा। इसके बाद उसने मनीष को विधानसभा के दो फार्म दिए। जिसमें से एक फार्म उसने भरवाकर रख लिया।

सीएम विंडो में दी शिकायत में मनीष ने कहा है कि जसबीर सिंह ने विधानसभा स्पीकर के नाम पर इलाहाबाद बैंक का चार लाख रुपये का चेक काटा और कहा कि ये पैसे विधान सभा स्पीकर कंवर पाल गुज्जर के खाते में मेरी ओर से जाएंगे। क्योंकि वह तुमसे सीधे तौर पर रुपये नहीं लेंगे। जिसकी फोटो कॉपी उसने सीएम विंडो में दी शिकायत के साथ भी संलग्न किया है। बदले में जसबीर ने मनीष को विश्वास में लेते हुए आठ लाख रुपये की मांग की।

मनीष ने जसबीर को एसबीआई आरटीजीएस के जरिये चार लाख रुपये का चेक दो जून 2017 दिया। बदले में जसबीर ने मनीष को इलाहाबाद बैंक का चार लाख रुपये का चेक दिया। पैसे देने के दस दिन बाद मनीष को जसबीर ने विधानसभा में साक्षात्कार के लिए पहचान पत्र के साथ रोल नंबर दिया। जिसका इंटरव्यू अभी 24 जुलाई 2017 को दिखाया गया है।

हिमाचल का रवि था अगला टारगेट             
हिमाचल निवासी रवि जसबीर का अगला टारगेट था। रवि ने बताया कि नौकरी दिलाने के नाम पर वह पैसे मांग रहा था। वह उसके चंगुल में फंस भी गया था। जसबीर ने रवि को बताया था कि जल्द ही उसका काम हो जाएगा। रवि जसबीर को एक दो दिन में पैसे देने वाला था। तब तक जसबीर दुष्कर्म मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस तरह से 20-25 ऐसे मामले हैं। जिनसे अभी पर्दा उठना बाकी है।

दुष्कर्म मामले में पकड़े गए नाडा गांव के सेक्टर 31 निवासी जसबीर सिंह के खिलाफ नौकरी के नाम धोखाधड़ी की शिकायत मिली है। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।
-सतीश कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-5 पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed