फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People celebrated victory of Indian team at village of hockey player Gurjit Kaur

गुरजीत कौर के गांव में जश्न: डंडे से खेत में हॉकी खेलने वाली लड़की देशभर में छाई, पढ़ें- जीत पर क्या बोले घरवाले

Tue, 03 Aug 2021 01:39 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 03 Aug 2021 01:39 AM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भारतीय हॉकी टीम को जीत पर बधाई दी। कैप्टन ने ट्वीट किया कि तीन बार के ओलंपिक चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर ओलंपिक सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए मुझे हमारी महिला हॉकी टीम पर गर्व है। उन्होंने मैच में एकमात्र गोल करने वाली अमृतसर की गुरजीत कौर को बधाई दी। कैप्टन ने कहा कि हम इतिहास की दहलीज पर हैं। 
 

विज्ञापन
People celebrated victory of Indian team at village of hockey player Gurjit Kaur
भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर जश्न मनाते गुरजीत कौर के परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के अमृतसर जिले में स्थित गांव मियादी कलां में हर तरफ खुशी का माहौल है। भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी गुरजीत कौर का यह गांव है। गुरजीत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टोक्यो ओलंपिक में गोल दागकर टीम को जीत दिलाई तो घर में बधाई देने वालों का तांता लग गया। गुरजीत के पिता श्री आनंदपुर साहिब में माथा टेककर वाहेगुरु का शुक्र करते हुए इसे उनका आशीर्वाद बता रहे हैं। वहीं मां हरजिंदर कौर और दादी दर्शन कौर अपनी बेटी के प्रदर्शन से बेहद खुश हैं। 

विज्ञापन


पिता सतनाम सिंह ने अपनी बेटियों को खेत में डंडे से हॉकी खेलते देखा था। इसी के बाद उन्होंने बेटियों को हॉकी के मैदान में ले जाने का फैसला किया। वह कभी साइकिल पर तो कभी बाइक से गुरजीत और बड़ी बेटी प्रदीप कौर को मैदान में लेकर जाते थे। गुरजीत ने शुरुआती पढ़ाई गांव के पास एक निजी स्कूल से की। इसके बाद तरनतारन जिले के कैंरो गांव के एक बोर्डिंग स्कूल में दाखिला लिया।
विज्ञापन


यहीं से हॉकी की शुरुआत हुई और उन्हें छात्रवृति भी मिली। इसके बाद गुरजीत कौर ने जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में बीए में दाखिला लिया। वहां लगातार पांच साल तक कॉलेज की अकादमी की ओर से खेला। इस दौरान उनका चयन भारतीय हॉकी टीम में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
दादी दर्शन कौर ने कहा कि उनकी पोती की मेहनत को पूरा देश देख रहा है। भारतीय महिला टीम ने तीन बार हॉकी ओलंपिक विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया को पराजित कर पहली बार सेमीफाइनल में कदम रखकर इतिहास रचा है। इस मैच में उनकी बेटी गुरजीत कौर ने एकमात्र विजयी गोल किया। मियादी कलां गांव के सरपंच दिलबाज सिंह का कहना है कि गांव की बेटी की उपलब्धि पर मिठाई बंट रही है।  


बढ़िया प्रदर्शन करने वालों को दी बधाई
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की प्रधान बीबी जागीर कौर ने ओलंपिक में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इसमें पंजाब के खिलाड़ियों का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने बैडमिंटन में पीवी सिंधू के कांस्य पदक जीतने और डिस्कस थ्रो में कमलप्रीत कौर की उपलब्धियों की भी सराहना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed