{"_id":"25769c8744540c5708b4519d60b3a695","slug":"people-can-visit-to-chappar-chiri-burj-top-floor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूजः अब चप्पड़चिड़ी बुर्ज के टॉप पर जा सकेंगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूजः अब चप्पड़चिड़ी बुर्ज के टॉप पर जा सकेंगे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 14 Dec 2015 03:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चप्पड़चिड़ी आने वाले लोग नए साल में फतेह बुर्ज के टॉप पर जाकर खूबसूरत नजारों का आनंद उठा पाएंगे। यह संभव होने जा रहा है गमाडा द्वारा फतेज बुर्ज में लिफ्ट लगाने का काम शुरू करने से।
विज्ञापन
गमाडा ने लिफ्ट लगाने का काम शुरू कर दिया है। अगर सब कुछ सही रहा तो मार्च अंत तक यह काम पूरा हो जाएगा। इसके अलावा फतेज बुर्ज के अंदर सीढ़ी का भी इंतजाम किया जा रहा है, ताकि आपात स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गमाडा द्वारा बीस एकड़ में फतेह बुर्ज बनाया गया है। फतेह बुर्ज की ऊंचाई 328 फुट है। वहीं, फतेह बुर्ज के पास बनी झील में बुर्ज की पड़ती छाया अलग ही नजारा पेश करती है।
विज्ञापन
फतेह बुर्ज नवंबर 2011 में जनता को समर्पित किया गया था। लेकिन, बुर्ज के अंदर लिफ्ट का इंतजाम नहीं किया गया था। जिसके चलते बुर्ज के अंदर किसी को जाने की अनुमति नहीं दी गई थी।
इसके बाद गमाडा ने फतेज बुर्ज पर लिफ्ट लगाने की दिशा में काम शुरू किया था। लेकिन, करीब चार साल तक किसी कंपनी ने भी काम में दिलचस्पी ने दिखाई। इसके बाद गमाडा ने दो महीने पहले काम अलॉट किया था। सारे काम की गमाडा द्वारा निगरानी की जा रही है।
गमाडा अधिकारियों के मुताबिक तीन मंजिल तक सीढ़ी बनी हुई हैं, जब आखिरी मंजिल के लिए सीढ़ी का इंतजाम नहीं था। इसलिए फतेह बुर्ज में पहले लोहे की सीढ़ी लगाई जा रही हैं। इसके बाद बुर्ज में दो लिफ्ट लगाई जाएंगीं।
अब बुर्ज वाले कप भी आए मार्केट
अब फतेह बुर्ज वाले कप लोगों के ड्राइंग रूप की शोभा भी बढ़ाएंगे। फहेत बुर्ज में बनी कैंटीन में फतेह बुर्ज की फोटो वाले कप खरीदे जा सकते हैं। वहां पर प्रत्येक कप की कीमत 145 रुपये रखी गई है।
चप्पड़चिडी का इतिहास
सिख इतिहास में चप्प्ड़चिड़ी का विशेष महत्व है। इस स्थान पर बाबा बंदा सिंह बहादुर जी की अगुवाई में सिखों ने वजीर खान की मुगल सेना को हराया था। यह स्थान लांडरां से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जबकि यह स्थान सरहिंद से 20 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। जबकि चंडीगढ़ से 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित है।
सोमवार को रहेगी छुट्टी
जानकारी के मुताबिक, चप्पड़चिड़ी स्थित फतेह बुर्ज को देखने आने वाले लोगों के लिए सुबह दस बजे से आठ बजे तक है। जबकि सोमवार व राष्ट्रीय अवकाश वाले दिन छुट्टी रहेगी।