{"_id":"62fb51141fbef37db66e1ac0","slug":"people-arrived-in-large-numbers-at-mohalla-clinics-in-amritsar-on-the-first-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: मोहल्ला क्लीनिकों में पहले दिन बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, दवा और इलाज बिल्कुल मुफ्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: मोहल्ला क्लीनिकों में पहले दिन बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, दवा और इलाज बिल्कुल मुफ्त
Tue, 16 Aug 2022 01:44 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 16 Aug 2022 01:44 PM IST
सार
मोहल्ला क्लीनिक में भी सुबह 8:00 बजे से ही लोग दवा लेने और इलाज करवाने पहुंचने थे। मोहल्ला क्लीनिक हर रोज सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक खुलेंगे।
विज्ञापन
मोहल्ला क्लीनिक में पहुंचे लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर में पहले दिन आम आदमी क्लीनिक में काफी चहल-पहल दिखने को मिली। बड़ी संख्या में लोग इलाज कराने पहुंचे। पंजाब सरकार ने अमृतसर में आठ मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत की है। इनमें से एक कबीर पार्क स्थित मोहल्ला क्लीनिक का शुभारंभ पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रोड़ी ने किया है। बाकी अन्य मोहल्ला क्लीनिकों का शुभारंभ स्थानीय विधायकों ने किया है।
विज्ञापन
कबीर पार्क स्थित मोहल्ला क्लीनिक में पहले दिन दोपहर 12:00 बजे तक करीब 23 मरीज इलाज करवाने पहुंचे थे। क्लीनिक में तैनात डॉक्टर कर्मवीर ने जानकारी दी कि क्लीनिक में 40 ब्लड टेस्ट पूरी तरह निशुल्क है। इसी तरह 80 से अधिक दवाइयां भी क्लीनिक में उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
क्लीनिक में आने वाले रोगियों के लिए दवाइयां और टेस्ट बिल्कुल मुफ्त है। अगर कोई दवाई क्लीनिक में उपलब्ध नहीं है या फिर रोगी को कोई गंभीर बीमारी है तो क्लीनिक से रोगी को सरकार के दूसरे बड़े अस्पतालों में रेफर कर दिया जाता है। वहां भी उनका इलाज मुफ्त होगा। इसी तरह शहर में स्थित अन्य मोहल्ला क्लीनिक में भी सुबह 8:00 बजे से ही लोग दवा लेने और इलाज करवाने पहुंचे लगे थे। मोहल्ला क्लीनिक हर रोज सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक खुलेंगे।
विज्ञापन