फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People are upset due to power cuts in Moulijagran, they protested

Chandigarh News: मौलीजागरां में बिजली की कटौती से लोग परेशान, किया प्रदर्शन

Tue, 20 May 2025 01:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
People are upset due to power cuts in Moulijagran, they protested
मनीमाजरा। मौली जागरां में लग रहे बिजली के कटों से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। भाजपा प्रदेश सचिव शशि शंकर तिवारी ने बताया की इस भीषण गर्मी में आए दिन मौलीजागरां की लाइट गुल रहती है। बताया कि 18 मई की रात में लाइट चली गई। संबंधित अधिकारियों को बार-बार रात्रि में फोन करते रहे लेकिन किसी भी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया। सुबह तक भी लाइट नहीं आ पाई। इस दौरान लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं आने के कारण पानी की सप्लाई भी नहीं मिली, जिस कारण बच्चों को बगैर नहाए स्कूल जाना पड़ा । इसके चलते मौलीजागरां विकासनगर के निवासियों ने बिजली विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। तिवारी ने बताया कि उन्होंने एक्सईएन बलबीर सिंह से फोन पर बात की और समस्या बताई तब जाकर अधिकारी हरकत में आए और आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द बिजली की सप्लाई सुचारु रूप से शुरू कर दी जाएगी। तिवारी ने बिजली विभाग को चेतावनी देते हुए कहा की अगर मौलीजागरां वासियों को इस भीषण गर्मी में दोबारा दिक्कत आई तो वे मौलीजागरां वासियों के साथ बिजली दफ्तर मनीमाजरा का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed