फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People are suffering from humidity, weather will change from August 20

उमस से लोग बेहाल, 20 अगस्त से बदलेगा मौसम

Fri, 20 Aug 2021 01:56 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
People are suffering from humidity, weather will change from August 20
चंडीगढ़। उमस व गर्मी ने शहरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। वीरवार को बादल छाए रहे और शाम को बारिश की उम्मीद बंधी, लेकिन केवल बूंदाबांदी हुई। हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 85 फीसदी दर्ज हुई, जबकि न्यूनतम मात्रा 58 फीसदी। तापमान भी सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया। वीरवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अब बारिश की उम्मीद बन रही है। अगले तीन दिन बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि हवा का निम्न दबाव जो मध्य प्रदेश के पास बना हुआ था, अब वह उत्तर पश्चिम इलाके की ओर बढ़ेगा। इससे उत्तर भारत के राज्यों में बारिश के आसार बढ़ेंगे। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 26 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। तीनों दिन बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी उम्मीद बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed