{"_id":"63ee7441b4d3219f4b0507d8","slug":"people-are-being-advised-to-drink-less-tea-from-mosques-in-pakistan-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में चाय का संकट: लोगों को कम पीने की सलाह, मस्जिदों से हो रही घोषणा, भारतीय गांवों तक आ रही आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान में चाय का संकट: लोगों को कम पीने की सलाह, मस्जिदों से हो रही घोषणा, भारतीय गांवों तक आ रही आवाज
Fri, 17 Feb 2023 12:33 AM IST
ajay kumar
अनिल कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
अनिल कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 17 Feb 2023 12:33 AM IST
सार
सीमांत गांव भाने वाला निवासी गुरदेव सिंह का कहना है कि सीमा से सटे पाकिस्तानी गांवों की मस्जिदों से उनके गांवों तक आवाज आती है। सुनकर हैरानी होती है कि वहां के लोग किस तरह महंगाई की मार झेल रहे हैं, कहीं ऐसा समय न आ जाए कि वहां के लोग इस तरफ आने की जिद करने लगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई ने लोगों के मुंह से चाय की चुस्की छीन ली है। अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे पाकिस्तान के गांवों की मस्जिदों से वहां के लोगों को चाय कम पीने की सलाह दी जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि चाय पत्ती बाहर से आती है, जो अब बहुत महंगी हो चुकी है।
विज्ञापन
पाकिस्तान में मस्जिदों में हो रही घोषणा सीमा से सटे भारतीय गांवों तक सुनाई देती है। ग्रामीण कह रहे हैं कि पाकिस्तान में महंगाई ने लोगों को मार रखा है, यह चाय ही है जिसने अभी तक उन्हें संभाल रखा था। सीमांत ग्रामीणों को चिंता है कि भुखमरी के चलते कहीं पाकिस्तानी भारत में घुसपैठ करने पर उतारू न हो जाएं। वैसे तो सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
हुसैनीवाला बार्डर से सटे गांव जल्लोके, भाने वाला, टिंडी वाला व चांदीवाला के ग्रामीणों का कहना है कि सरहद से सटे पाकिस्तानी गांवों की मस्जिदों से घोषणा कर वहां के लोगों को चाय कम पीने की सलाह दी जा रही है। दरअसल, पाकिस्तान चाय की पत्ती विदेश से मंगवाता है। मगर अब उसके बाद इस पत्ती को मंगवाने के खातिर विदेशी मुद्रा कम बची है। यही वजह है कि लोगों को चाय से दूरी बनाने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
सीमांत गांव भाने वाला निवासी गुरदेव सिंह का कहना है कि सीमा से सटे पाकिस्तानी गांवों की मस्जिदों से उनके गांवों तक आवाज आती है। सुनकर हैरानी होती है कि वहां के लोग किस तरह महंगाई की मार झेल रहे हैं, कहीं ऐसा समय न आ जाए कि वहां के लोग इस तरफ आने की जिद करने लगे।
सीमांत गांव जल्लोके निवासी बलविंदर सिंह, रूप सिंह व छिंदर सिंह ने बताया कि पाक के लोग चाय बहुत पीते हैं। चाय का तो अलग ही मजा है, यह बात हर कोई नहीं जानता है। वही जान सकता है जो चाय का शौकीन है। ग्रामीणों ने बताया कि बॉर्डर पर जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है, क्योंकि पाकिस्तान में महंगाई के कारण लोग बहुत परेशान हैं।