फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People and shopkeepers created ruckus on closing the gate of the society

Chandigarh News: सोसायटी का गेट बंद करने पर लोगों व दुकानदारों ने किया हंगामा

Sun, 02 Apr 2023 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
People and shopkeepers created ruckus on closing the gate of the society
जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र में पड़ती डीएस एस्टेट सोसायटी का एक साइड का गेट बंद करने को लेकर स्थानीय लोगों व दुकानदारों ने हंगामा किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने नगर परिषद व गेट बंद करने वालों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी दीपक कक्कड़, दिनेश मित्तल, योगराज सहोता, राजिंदर गोयल ने बताया कि हम लोग डीएस एस्टेट के बाहर बनी मार्केट में अपनी दुकानें चलाते है और प्रगति मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन नामक एक संस्था बनाकर वेलफेयर के काम भी करते हैं। हम लोग पिछले लंबे समय से ढकोली क्षेत्र में रहते हैं और यहां दुकान चलाते हैं। पिछले तीन साल से सोसायटी के लोगों ने यह गेट बंद किया हुआ है जबकि यह आम रास्ता है लेकिन सोसायटी के कुछ लोगों ने निजी फैसले से यह रास्ता बंद कर दिया है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि डीएस एस्टेट से आगे भी कई सोसायटियां हैं लोग पहले यही रास्ता इस्तेमाल करते थे जो करीब 800 मीटर का है। जब से यह बंद है तब से लोगों को तीन-चार किलोमीटर घूमकर आना पड़ता। सोसायटी के गेट के साथ छोटा गेट था जहां से स्कूल के बच्चे निकलते थे लेकिन सोसायटी वालों ने वह छोटा गेट भी वेल्डिंग कर पक्का बंद कर दिया है।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद पार्षद ने कहा कि वह मुद्दा परिषद में पहुंचा चुके हैं लेकिन अब फिर सोमवार को वह लोगों को साथ लेकर परिषद जाएंगे। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों ने कहा कि शहर में हो रही वारदातों के चलते और सड़क हादसों के कारण यह रास्ता बंद किया गया है क्योंकि यह हमारी सोसायटी का रास्ता है न कि आम रास्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
रास्ता करीब नौ साल से बंद
यह रास्ता करीब नौ साल से बंद है। अकाली दल की सरकार के समय इस गेट को खुलवाया गया था लेकिन पुलिस व अदालत की मदद से हमने यह रास्ता फिर से बंद कर दिया था क्योंकि यह पहली पुडा अप्रूवड़ सोसायटी है और यह रास्ता सोसायटी का निजी रास्ता है। इस गेट के बंद होने से केवल तीन-चार दुकानदारों को समस्या है और किसी को नहीं। -उदयवीर सिंह राठौर, निवासी डीएस एस्टेट

गेट खोला जाए ताकि न हो असुविधा
गेट पर जो चेतावनी बोर्ड रास्ता बंद होने का लगाया गया है। वह पुलिस वाले कलर व पैटर्न में लगाया गया है ताकि सरकारी आदेश मानकर कोई उसे न हटाए जबकि पुलिस की मंजूरी के बिना ऐसा बोर्ड नहीं लगाया जा सकता। हमारी तो यही मांग है की गेट खोला जाए ताकि लोगों को आ रही परेशानी दूर हो जाए। कोई व्यक्ति अपनी निजी सोच के कारण किसी का रास्ता बंद नहीं कर सकता। -दीपक कक्कड़, स्थानीय दुकानदार

पैदल लोगों को आ रही समस्या
बड़ा गेट बंद था। हमने कोई सवाल नहीं उठाया क्योंकि छोटा रास्ता खुला हुआ था और लोग व स्कूली बच्चे पैदल आते जाते थे। पिछले 10-15 दिन से रास्ता बंद होने के कारण पैदल चलने वाले लोगों को समस्या आ रही है। यह रास्ता जल्द खुलना चाहिए ताकि लोग इसका इस्तेमाल कर सकें। -दिनेश मित्तल, स्थानीय निवासी


परिषद तक पहुंचाएंगे समस्या
यह गेट करीब सात-आठ साल से बंद है। मुझसे पहले पार्षद ने यह रास्ता खुलवाया था लेकिन यह दोबारा बंद कर दिया गया था। पिछले 10 दिन से सोसायटी के लोगों ने छोटा गेट वेल्डिंग कर बंद कर दिया है। जहां से लोग पैदल आते-जाते थे। इसके बाद यह समस्या पैदा हुई है और लोगों ने विरोध किया है। मैं उनकी समस्या को परिषद तक पहुंचाकर हल करवाने की कोशिश करूंगा। -धर्मेन्द्र गौतम, पार्षद वार्ड नंबर 8 ढकोली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed