{"_id":"13533e11b3107a8c24f05bd682a24d62","slug":"pension-distribution-schedule-in-panchkula-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन वितरण का शेड्यूल तय, जानिए कब बंटेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन वितरण का शेड्यूल तय, जानिए कब बंटेगी
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 05 Nov 2014 10:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला समाज कल्याण विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत अक्तूबर माह की पेंशन पांच से 13 नवंबर के बीच बांटी जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान बुढ़ापा, विधवा, विकलांग आदि पेंशन स्कीमों के लाभपात्र पेंशन ले सकते हैं। डीसी डॉ. एसएस फुलिया ने कहा कि पेंशन लेने के लिए राशन कार्ड, वोटर कार्ड या यूआईडी कार्ड साथ लाना होगा।
विज्ञापन
पांच नवंबर को सेक्टर-2 और माजरी गांव के लाभपात्रों को सुबह 11 से दो बजे तक राजकीय प्राथमिक पाठशाला में, जबकि दोपहर बाद तीन से चार बजे तक खड़ग मंगोली के लाभपात्रों को राजकीय प्राथमिक पाठशाला माजरी में पेंशन दी जाएगी।
विज्ञापन
सात नवंबर की सुबह 11 से दो बजे तक सेक्टर-21 व महेशपुर के लाभपात्रों को सामुदायिक केंद्र सेक्टर-21 में दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक और सेक्टर एक, पांच, छह, सात, आठ व 18 सेक्टर के लाभपात्रों को सामुदायिक केंद्र सेक्टर-पांच में पेंशन दी जाएगी।
10 नवंबर को सुबह 11 से दो बजे तक सेक्टर नौ, 16 व 17 के लाभपात्रों को सामुदायिक केंद्र सेक्टर नौ में और तीन से पांच बजे तक सेक्टर-15 औद्योगिक क्षेत्र फेस-दो के लाभपात्रों को सामुदायिक केंद्र सेक्टर-15 में पेंशन दी जाएगी।