फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PEC's 54th convocation: Administrator taught- don't just dream, make a goal to fulfill them

पेक का 54वां दीक्षांत समारोह : प्रशासक ने दी सीख-सिर्फ सपने मत देखो, उन्हें पूरे करने का लक्ष्य बनाओ

Sun, 20 Oct 2024 05:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
PEC's 54th convocation: Administrator taught- don't just dream, make a goal to fulfill them
चंडीगढ़। कल्पना चावला हमारे देश का गौरव है। उन्होंने कहा था कि सपनों से सफलता तक की राह होती है जो हमेशा मौजूद होती है। सिर्फ सिर्फ सपने मत देखो, उन्हें पूरे करने का लक्ष्य बनाओ। उसकी राह को निर्धारित करो, मनुष्य चाहे तो वह क्या नहीं कर सकता है। आवश्यकता है लक्ष्य निर्धारण करने की। ये बातें शनिवार को पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में आयोजित 54वां दीक्षांत समारोह में पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कही। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की। समारोह में बीटेक एमटेक व पीएचडी अध्ययन के 763 विद्यार्थियों को डिग्रियां दी गईं। बीटेक में 20 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। प्रशासक कटारिया ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन का त्योहार है। यह त्योहार आगे बढ़ने व जीवन में प्राप्त की शिक्षा को दूसरे की भलाई के लिए उपयोग में लाए जाने के लिए प्रोत्साहन का कार्य करता है। उन्होंने कहा अपने 100 वर्ष से अधिक के कार्यकाल में आज भी पेक विद्यार्थियों को बेहतर से बेहतर शिक्षा प्रदान करा है। अपने दीक्षांत समारोह के दिन याद कर प्रशासक ने कहा कि मैं सामान्य स्तर से शिक्षा प्राप्त कर आया हूं। दीक्षांत के दिन की जो खुशी होती है वो मुझे आज भी याद है। शिक्षा ही विकास है विद्यार्थी ही देश का भविष्य है, तकनीकी विकास के क्षेत्र में आज विद्यार्थियों के सामर्थ्य व उच्च शिक्षा से भारत विश्व में जाना जा रहा है। इस अवसर पर यूटी प्रशासन की सचिव प्रेरणा पुरी, शासक प्रबंधक के अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता भी शामिल हुए। डिग्री मिलते ही विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। उन्होंने इस खास लम्हे को मोबाइल में कैद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed